Bharti Bhawan economics Class-10:Chapter-3:Question Answer:अर्थशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-3:प्रश्न उत्तर

                                वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. वस्तु-विनिमय प्रणाली की मुख्य कठिनाई थी
(क) आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का अभाव
(ख) मूल्यमापन की कठिनाई
(ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों
2. मुद्रा का प्राचीनतम रूप है
(क) धातु मुद्रा
(ख) सिक्के
(ग) वस्तु-मुद्रा
(घ) पत्र मद्रा
Ans. (ग) वस्तु-मुद्रा
3. किस धातु का मुद्रा के रूप में सर्वाधिक प्रयोग हुआ है? 
(क) लोहा
(ख) तांबा
(ग) पीतल
(घ) चांदी और सोना 
Ans. (घ) चांदी और सोना
4. मुद्रा का प्राथमिक कार्य कौन-सा है? 
(क) मूल्य का संचय
(ख) विलंबित भुगतान का मान
(ग) मूल्य का हस्तांतरण
(घ) विनिमय का माध्यम
Ans. (घ) विनिमय का माध्यम
5. बचत को प्रभावित करनेवाले प्रमुख तत्त्व हैं
(क) बचत करने की क्षमता
(ख) बचत करने की इच्छा
(ग) बचत करने की सुविधाएं
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-





1. विनिमय की प्रारंभिक अवस्था में व्यापार……… पर आधारित था|
Ans. वस्तु विनिमय
2. जब एक किसान चावल देकर जुलाहे से कपड़े लेता है तब यह…….. का उदाहरण है|
Ans. वस्तु विनिमय
3. आधुनिक समय में प्रायः सभी देशों में……. का विनिमय के माध्यम के रूप में प्रयोग होता है|
Ans. पत्र मुद्रा
4. मुद्रा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य….. के माध्यम का कार्य है|
Ans. विनिमय
5. मुद्रा के प्रयोग से आवश्यकताओं के…….. की कठिनाई दूर हो गई है|
Ans. दोहरे संयोग
6. मुद्रा वह………है जिसके चारों ओर अर्थविज्ञान घूमता है|
Ans. धुरी
7. मुद्रा उपभोक्ताओं को अपनी सीमित…….. से अधिकतम संतोष प्राप्त करने में सहायता करती है|
Ans. आय
8. बचत………….. का वह भाग है जिसका वर्तमान में उपभोग नहीं किया जाता है|
Ans. आय
9. आय में वृद्धि होने के साथ ही…….. के अनुपात में वृद्धि होती है|
Ans. बचत
10. जिस व्यक्ति की साख अधिक है उसे बहुत आसानी से……. मिल जाता है|
Ans. उधार
सही/गलत का चयन करें-



1. वस्तु विनिमय प्रणाली में किसी वस्तु या सेवा का अन्य वस्तु या सेवा से प्रत्यक्ष रूप में विनिमय किया जाता है|
Ans. सही
2. वस्तु मुद्रा के अंतर्गत विनिमय में कोई कठिनाई नहीं होती है|
Ans. गलत
3. धातु मुद्रा पर जलवायु का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है|
Ans. गलत
4. आधुनिक समय में धातु मुद्राएँ सांकेतिक मुद्रा का कार्य करती है|
Ans. सही
5. मुद्रा का सर्वमान्य होना आवश्यक नहीं है|
Ans. गलत
6. मूल्यमापन का कार्य मुद्रा का एक गौण कार्य है|
Ans. गलत
7. मुद्रा का प्रयोग भविष्य में भुगतान करने के लिए भी होता है|
Ans. सही
8. मुद्रा के प्रयोग से ऋणों के लेन देन का कार्य सरल हो गया है|
Ans. सही
9. राष्ट्रीय आय का वितरण समान होने पर लोगों की बचत करने की क्षमता अधिक होती है|
Ans. गलत
10. साख मुद्रा का निर्माण व्यावसायिक बैंकों द्वारा किया जाता है|
Ans. सही
कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-




             अ                                       ब
1. ऋण लौटने की क्षमता                 (क) बचत
2. वस्तुओं का प्रत्यक्ष आदान प्रदान   (ख)वस्तु मुद्रा
3. वस्तुओं का मुद्रा के रूप में प्रयोग  (ग) वस्तु विनिमय
4. विनिमय का सर्वमान्य साधन        (घ) साख
5. पूंजी का निर्माण                        (ड़़) मुद्रा
Ans. 1.(घ), 2.(ग), 3.(ख), 4.(ड़), 5.(क) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ