Bharti Bhawan economics Class-10:Chapter-2:Question Answer:अर्थशास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-2:प्रश्न उत्तर

                                  वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. बिहार की आय में सर्वाधिक योगदान किसका होता है? 
(क) कृषि क्षेत्र
(ख) औद्योगिक क्षेत्र
(ग) सेवा क्षेत्र
(घर) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) सेवा क्षेत्र
2. बिहार की अर्थव्यवस्था के प्राथमिक क्षेत्र का मुख्य अंग है
(क) विनिर्माण
(ख) कृषि
(ग) परिवहन
(घ) व्यापार
Ans. (ख) कृषि
3. राष्ट्रीय आय का अर्थ है
(क) सरकार की आय
(ख) पारिवारिक आय
(ग) सार्वजनिक उपक्रमों की आय
(घ) उत्पादन के साधनों की आय
Ans. (घ) उत्पादन के साधनों की आय
4. “वास्तविक राष्ट्रीय आय वार्षिक शुद्ध उत्पादन का वह भाग है जिसका उस वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है|” — राष्ट्रीय आय की परिभाषा किसने दी है? 
(क) अल्फ्रेड मार्शल ने
(ख) प्रो० फिशर ने
(ग) प्रो० प्रतिशत
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) प्रो० फिशर ने
5. 1950-51 से 2002-03 के बीच भारत की औसत वार्षिक विकास-दर रही है
(क) 3.5 प्रतिशत
(ख) 4.2 प्रतिशत
(ग) 6.5 प्रतिशत
(घ) 7 प्रतिशत
Ans. (ख) 4.2 प्रतिशत
6. 2013-14 में निम्नलिखित में से किस राज्य की प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत अधिक थी? 
(क) बिहार
(ख) पंजाब
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) ओडिशा
Ans. (ख) पंजाब
7. निम्नलिखित में बिहार में किस जिले की प्रतिव्यक्ति आय 2013-14 में सर्वाधिक थी? 
(क) भागलपुर
(ख) पटना
(ग) गया
(घ) सीतामढ़ी
Ans. (ख) पटना
8. बिहार की आय का प्रधान स्रोत उसका राज्य……… है|
Ans. घरेलू उत्पाद
9. सकल राज्य घरेलू उत्पाद किसी एक वर्ष में राज्य में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का……… है|
Ans. मौद्रिक मूल्य
10. आय एक प्रवाह है तथा इसका सृजन……. द्वारा होता है|
Ans. उत्पाद क्रियाओं
11. कुल उत्पादन में से घिसावट आदि का खर्च निकाल देने के बाद जो शेष बचता है वह…… राष्ट्रीय उत्पादन है|
Ans. शुद्ध
12. कुल राष्ट्रीय आय और कुल राष्ट्रीय उत्पादन दोनों एक दूसरे के होते हैं|
Ans. समान
13. उत्पादन गणना पद्धति का प्रयोग सर्वप्रथम……… में किया गया था|
Ans. ब्रिटेन
14. योजनाकाल में भारत की राष्ट्रीय आय में…………… हुई है|
Ans. वृद्धि
15. सामान्यतया राष्ट्रीय आय में वृद्धि होने पर प्रतिव्यक्ति आय में भी…….. होती है|
Ans. वृद्धि
16. प्रतिव्यक्ति आय की वृद्धि से दृष्टि भारत में क्षेत्रीय……. बहुत अधिक है|
Ans. असमानता
17. किसी देश के आर्थिक विकास के लिए…….. में वृद्धि आवश्यक है|
Ans. राष्ट्रीय आय
सही/गलत का चयन करें-


1. विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में कृषि क्षेत्र के उत्पादन में वृद्धि हुई है|
Ans. सही
2. उत्पादन के साधनों की आय का योग राष्ट्रीय आय से अधिक होता है|
Ans. गलत
3. कुल राष्ट्रीय उत्पादन में देश में उत्पादित केवल अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य शामिल किया जाता है|
Ans. सही
4. कुल राष्ट्रीय उत्पादन एवं शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन में कोई अंतर नहीं है|
Ans. गलत
5. नवीन आर्थिक नीति को अपनाने के फलस्वरूप भारत में अधिक विकास की प्रक्रिया तेज हुई है|
Ans. सही
6. बिहार की प्रतिव्यक्ति आय झारखंड की तुलना में अधिक है|
Ans. गलत 
कालम  ‘अ’  से  कालम  ‘ब’ का मिलान करें-

           अ                                             ब

2013-14 में वर्तमान मुल्यों पर     
1. भारत की प्रतिव्यक्ति आय              (क)₹138300
2. बिहार की प्रतिव्यक्ति आय              (ख)₹50006
3. झारखंड की प्रतिव्यक्ति आय           (ग)₹26948
4. पंजाब की प्रतिव्यक्ति आय              (घ)₹79118
5. हरियाणा की प्रतिव्यक्ति आय          (ड़)₹103831
Ans. 1.(घ) 2.(ग) 3.(ख) 4.(ड़) 5.(क) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ