वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य होता है
(क) जीविकोपार्जन
(ख) मनोरंजन
(ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans. (क) जीविकोपार्जन
2. सामान्यतः, किसी देश के विकास का स्तर आधार पर निर्धारित किया जा सकता है?
(क) प्रतिव्यक्ति आय
(ख) साक्षरता दर
(ग) स्वास्थ्य की स्थिति
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
3. भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की प्रतिव्यक्ति आय सबसे अधिक है?
(क) पाकिस्तान
(ख) बांग्लादेश
(ग) श्रीलंका
(घ) नेपाल
Ans. (ग) श्रीलंका
4. मानव विकास की दृष्टि से भारत के पड़ोसी देशों में किस देश की स्थिति इससे बेहतर है?
(क) बांग्लादेश
(ख) नेपाल
(ग) म्यांमार
(घ) श्रीलंका
Ans. (घ) श्रीलंका
5. आर्थिक विकास का गैर-आर्थिक कारक कौन है?
(क) प्राकृतिक संसाधन
(ख) सामाजिक संस्थाएँ
(ग) तकनीकी विकास
(घ) मानवीय संसाधन
Ans. (ख) सामाजिक संस्थाएँ
6. जनसंख्या-वृद्धि से आर्थिक विकास की गति
(क) तीव्र हो जाती है
(ख) मंद हो जाती है
(ग) सामान्य रहती है
(घ) कुछ भी नहीं हो सकती
Ans. (ख) मंद हो जाती है
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. अर्थव्यवस्था…….. के लिए अपनाई गयी आर्थिक व्यवस्था है|
Ans. जीवनयापन
2. राष्ट्रीय और प्रतिव्यक्ति आय में होनेवाली वृद्धि आर्थिक विकास का एक महत्त्वपूर्ण……….. है|
Ans. सूचक
3. दो अर्थव्यवस्थाओं के विकास के स्तर की तुलना करने के लिए…….. आय का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है|
Ans. प्रतिव्यक्ति
4. प्रतिव्यक्ति अथवा औसत आय की धारणा आय के वितरण की……… को छिपा देती है|
Ans. असमानताओं
5. यदि राष्ट्रीय आय की अपेक्षा जनसंख्या में वृद्धि का अनुपात अधिक है तो प्रतिव्यक्ति आय……. जाएगी|
Ans. घट
6. संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास प्रतिवेदन में विभिन्न देशों के विकास के स्तर की तुलना लोगों के………. स्तर, स्वास्थ्य-स्थिति और प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर की जाती है|
Ans. शैक्षिक
7. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार देश का…. सबसे बड़ा राज्य है
Ans. तीसरा
8. बिहार की…….. प्रतिशत से अधिक जनसंख्या अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर निर्भर है|
Ans. 89
9. बिहार में….. उद्योगों के विकास की संभावनाएँ बहुत अधिक है|
Ans. कृषि-आधारित
10. सब्जी के उत्पादन में बिहार का देश में…… स्थान है|
Ans. चौथा
सही/गलत का चयन करें-
1. आर्थिक विकास से किसी देश की राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है|
Ans. सही
2. दो देशों के विकास के स्तर की तुलना करने के लिए प्रतिव्यक्ति आय का कोई विशेष महत्त्व नहीं है|
Ans. गलत
3. राष्ट्रीय आय की अपेक्षा जनसंख्या में अधिक वृद्धि होने से प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि होती है|
Ans. गलत
4. विगत वर्षों के अंतर्गत आर्थिक विकास की माप के लिए कई वैकल्पिक मापों का विकास हुआ है|
Ans. सही
5. खनिज-पदार्थों की दृष्टि से बिहार अभी भी एक धनी राज्य है|
Ans. गलत
6. उत्तर बिहार की भूमि बहुत कम उपजाऊ है|
Ans. गलत
•स्मरणीय तथ्य•
1. आर्थिक दृष्टि से हम किसी राष्ट्र या देश को एक अर्थव्यवस्था के रूप में देखते हैं|
2. किसी देश के प्राकृतिक तथा भौतिक साधन और उसके मानवीय प्रयत्न ही अर्थव्यवस्था की सृष्टि करते हैं|
3. एक अर्थव्यवस्था में ही मनुष्य की आवश्यकताओं की संतुष्टि से संबंधित सभी आर्थिक क्रियाकलापों का संपादन होता है|
4. अर्थव्यवस्था जीवनयापन के लिए अपनाई गयी आर्थिक व्यवस्था है|
5. प्रायः, आर्थिक विकास का अर्थ उत्पादन एवं आय में होनेवाली वृद्धि से लगाया जाता है|
6. प्रचलित विचाराधारा के अनुसार, राष्ट्रीय एवं प्रतिव्यक्ति आय में होनेवाली वृद्धि आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण संकेतक है|
7. कुछ आधुनिक अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक विकास को जीवन की भौतिक गुणवत्ता तथा मानव विकास से जोड़ने का प्रयास किया है|
8. प्राकृतिक संसाधन, पूंजी निर्माण, तकनीकी विकास, मानवीय संसाधन आदि विकास के आर्थिक कारक हैं|
9. आर्थिक विकास के गैर-आर्थिक कारकों में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ महत्वपूर्ण है|
10. बिहार आर्थिक विकास के मापदंडों पर देश के कयी राज्यों से नीचे है|
0 टिप्पणियाँ