वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. वित्तीय सेवाओं की आवश्यकता होती है
(क) व्यक्तियों को
(ख) व्यवसायिक
(ग) सरकार को
(घ) इनमें से सभी
Ans. (घ) इनमें से सभी
2. भारतीय बैंकिंग प्रणाली के शीर्ष पर है
(क) व्यवसायिक बैंक
(ख) सहकारी बैंक
(ग) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(घ) रिजर्व बैंक आफ इंडिया
Ans. (घ) रिजर्व बैंक आफ इंडिया
3. निम्नांकित में संस्थागत वित्त का साधन कौन है?
(क) महाजन
(ख) साहूकार
(ग) व्यवसायिक बैंक
(घ) व्यापारी
Ans. (ग) व्यवसायिक बैंक
4. किस शहर को भारत की वित्तीय राजधानी कहा जाता है?
(क) कोलकाता
(ख) चेन्नई
(ग) दिल्ली
(घ) मुम्बई
Ans. (घ) मुम्बई
5. बिहार के वित्त के संस्थागत स्रोतों में कौन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(क) सहकारी बैंक
(ख) व्यवसायिक बैंक
(ग) राजकीय संस्थाएँ
(घ) राष्ट्रीय संस्थाएँ
Ans. (ख) व्यवसायिक बैंक
6. बिहार के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की संख्या है
(क) 3
(ख) 10
(ग) 15
(घ) 25
Ans. (क) 3
7. भारत में सहकारिता का प्रारंभ किस वर्ष हुआ?
(क) 1901 में
(ख) 1904 में
(ग) 1912 में
(घ) 1915 में
Ans. (ख) 1904 में
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. वित्तीय संस्थाएँ कृषि, उद्योग एवं व्यापार की………. संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करती है|
Ans. साख
2. मुद्रा बाजार की वित्तीय संस्थाएँ…….. साख का लेन देन करती है|
Ans. अल्पकालीन
3. पूंजी बाजार की संस्थाएँ उद्योग एवं व्यापार की…….. साख की आवश्यकताओं को पूरा करती है|
Ans. दीर्घकालीन
4. ‘राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक’ कृषि तथा ग्रामीण साख की पूर्ति के लिए देश की…… संस्था है|
Ans. शीर्ष
5. बिहार में व्यवसायिक बैंकों का ऋण जमा अनुपात अपेक्षाकृत बहुत……. है|
Ans. कम
6. बिहार राज्य के कृषि ऋण में सहकारी बैंकों की हिस्सेदारी मात्र……. प्रतिशत है|
Ans. 12
7. ‘राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक’ की स्थापना जुलाई……….. में हुई थी|
Ans. 1982
8. व्यवसायिक बैंक मुख्यतया………. प्रकार के खातों में रकम जमा करते हैं|
Ans. चार
9. भूमि विकास बैंक किसानों के लिए…… ऋण की व्यवस्था करते हैं|
Ans. दीर्घकालीन
10. बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पाद संघ…….. के नाम से दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विक्रय करती है|
Ans. सुधा
11. स्वयं सहायता समूह निर्धन परिवारों की…….. की समस्या के समाधान में सहायक हुआ है|
Ans. ऋणाधार
12. सूक्ष्मवित्त योजना के अंतर्गत बहुत…… पैमाने पर साख की व्यवस्था की जाती है|
Ans. छोटे
सही/गलत का चयन करें-
1. मुद्रा बाजार की वित्तीय संस्थाएँ दीर्घकालीन साख का लेन देन करती है|
Ans. गलत
2. भारत की बैंकिंग प्रणाली में व्यवसायिक बैंक सर्वाधिक महत्वपूर्ण है|
Ans. सही
3. देशी बैंकर अथवा साहूकार ग्रामीण परिवारों से बहुत कम दर पर ब्याज लेते हैं|
Ans. गलत
4. पूंजी बाजार वह है जिसमें व्यवसायिक कंपनियों के हिस्सों तथा ऋणपत्रों का क्रय विक्रय होता है|
Ans. सही
5. मुम्बई हमारे देश की वित्तीय गतिविधियों का केंद्र है|
Ans. सही
6. बिहार की वित्त व्यवस्था में राष्ट्रीय कृत बैकों का विशेष महत्त्व नहीं है|
Ans. गलत
7. हमारे राज्य के कृषि ऋण में सहकारी बैंकों की हिस्सेदारी बहुत अधिक है|
Ans. गलत
8. बिहार को वित्तीय सहायता उपलब्ध करानेवाली राष्ट्रीय संस्थाओं में ‘राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक’ सबसे अधिक महत्वपूर्ण है|
Ans. सही
9. प्रारंभिक कृषि साख समितियाँ कृषि कार्य के लिए दीर्घकालीन ऋण प्रदान करती है|
Ans. गलत
10. विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में बैंकों से संलग्न स्वयं सहायता समूहों की संख्या में वृद्धि हुई है|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ