वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. हमारे शरीर में विभिन्न जैविक कार्यों का नियंत्रण होता है
Ans. तंत्रिका एवं रसायनों दोनों के द्वारा
2. ऐबेसिसिक एसिड किस तरह का रसायन है?
Ans. वृद्धिरोधक
3. बीजरहित पौधों के उत्पादन में ये सहायक होते हैं
Ans. आक्जिजन एवं जिबरेलिन्स दोनों
4. इनमें कौन फल पकाने के लिए प्रयुक्त होते हैं?
Ans. एथिलीन
5. मस्तिष्क का कौन सा भाग हृदय स्पंदन तथा श्वसन गति की दर को नियंत्रित करता है?
Ans. मेडुला
6. इनमें कौन बुद्धि और चतुराई का केंद्र है?
Ans. सेरीब्रम
7. हार्मोन स्त्रावित होता है
Ans. अंत: स्त्रावी ग्रंथि से
8. एंडोजन है
Ans. नरलिंग हार्मोन
9. एस्ट्रोजन स्त्रावित होता है
Ans. अंडाशय द्वारा
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. जीवों के जैव कार्यों के सफल संचालन के लिए अंगों का………… आवश्यक है|
Ans. समन्वय और नियंत्रण
2. रासायनिक नियंत्रण में…….. की मदद से जैव कार्य संपन्न होते हैं|
Ans. हार्मोन्स
3. सभी जीवों के बाहरी एवं भीतरी वातावरण के बीच एक……. बना रहता है|
Ans. संतुलन
4. आक्जिन मुख्यतः…….. पर पाए जाते हैं|
Ans. स्तंभ शीर्ष
5. प्रत्येक न्यूरॉन में एक साइटान, एक…… तथा कई डेंड्राइट्स विद्यमान होते हैं|
Ans. एक्सान
6. मनुष्य के मष्तिष्क के तीन प्रमुख भाग अग्रमस्तिष्क,………….. तथा……. है|
Ans. मध्य मस्तिष्क, पश्चमस्तिष्क
7. रक्त में ग्लूकोस की मात्रा का नियत्रंण………… नामक अंत:स्त्रावी ग्रंथि से स्त्रावित हार्मोन के द्वारा होता है|
Ans. लैंगरहैंस द्वीपिकाएं
• स्मरणीय •
1. जैव कार्यों के सफल संचालन हेतु सभी जीवों के अंगों एवं अंगतंत्रों का समन्वय तथा नियंत्रण जरुरी है|
2. सजीवों में अंगों तथा अंगतंत्रों का समन्वय और नियंत्रण तंत्रिकीय एवं रासायनिक होता है|
3. तंत्रिकीय नियंत्रण तंत्रिका द्वारा तथा रासायनिक नियंत्रण हार्मोन द्वारा संपादित होता है|
4. पौधों में तंत्रिकीय नियंत्रण नहीं पाया जाता है|
5. पौधों में पाई जानेवाली गतियाँ दो प्रकार की होती है-एक वृद्धि से संबंधित एवं दूसरी वृद्धि से असंबंधित रहती है|
6. उद्दीपन से प्रभावित होनेवाली पौधों की गतियों को अनुवर्तिनी गति कहते हैं|
7. बाह्य उद्दीपनों की प्रकृति के अनुसार अनुवर्तिनी गति कई प्रकार की होती है|
8. रासायनिक समन्वय एवं नियंत्रण के लिए पौधे हार्मोन्स का स्त्राव करते हैं|
9. हार्मोन्स जटिल, कार्बनिक एवं रासायनिक यौगिक होते हैं जो नलिकाविहीन ग्रंथियों से स्त्रावित होते हैं| इनके संश्लेषण का स्थान इनके क्रिया क्षेत्र से दूर होता है|
10. हार्मोन्स बहुत लघु मात्रा में निकलते हैं, लेकिन उपापचयी क्रियाओं के सफल निष्पादन के लिए पर्याप्त होते हैं|
11. रासायनिक संघटन तथा कार्यविधि के आधार पर हार्मोन्स को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है|
12. आक्जिन, जिबरेलिन्स एवं साइटोकाइनिन मुख्य वृद्धिवर्धक पदार्थ हैं, जबकि ऐबेसिसिक एसिड वृद्धिरोधक पदार्थ है|
13. जंतुओं में विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का नियत्रंण और समन्वय दो प्रकार के तंगों – तंत्रिकीय तंत्र तथा अंत:स्त्रावी तंत्र के द्वारा होता है|
14. उच्च स्तरीय जंतुओं में तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क, स्पाइनल कार्ड तथा विभिन्न प्रकार की तंत्रिकाओं से बना होता है|
15. तंत्रिकीय नियंत्रण और समन्वय के लिए प्रयुक्त रचनाओं की इकाई तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन है|
16. प्रत्येक न्यूरॉन में एक साइटान, एक एक्सान तथा कई डेंड्राइट्स होते हैं|
17. डेंड्राइट्स का शाखित स्वतंत्र सिरा संवेदनाओं को ग्रहण कर साइटान को पहुँचाता है| एक्सान के द्वारा के द्वारा तंत्रिका आवेग आगे की ओर बढ़ता है|
18. एक्सान में आवेग का चालन साइटान से दूर होता है, जबकि डेन्ड्राइट्स संवेदना को साइटान की ओर ले जाते हैं|
19. मनुष्य के तंत्रिका तंत्र के तीन प्रमुख भाग हैं- केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र, परिधीय तंत्रिका तंत्र तथा स्वायत्त तंत्रिका तंत्र|
20. केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र मस्तिष्क तथा स्पाइनल कार्ड से बनता है|
21. मस्तिष्क खोपड़ी की मस्तिष्कगुहा या क्रेनियम में सुरक्षित रहता है|
22. मस्तिष्क एक झिल्ली मेनिंजीज से घिरा होता है जो बाहरी आघातों से इसकी सुरक्षा करते हैं|
23. मेनिंजीज और मस्तिष्क के बीच तथा मस्तिष्क की गुहाएँ सेरीब्रोस्पाइनल द्रव्य से भरी होती है| यह बाहरी आघातों से सुरक्षा के अतिरिक्त मस्तिष्क को नम रखता है|
24. मनुष्य के मस्तिष्क के तीन प्रमुख भाग – अग्र मस्तिष्क, मध्यमस्तिष्क तथा पश्च मस्तिष्क है|
25. अग्र मस्तिष्क के दो मुख्य भाग है- सेरीब्रम तथा डाइएनसेफलान |
0 टिप्पणियाँ