वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. एककोशिकीय शैवालों में जल का परिवहन होता है
Ans. विसरण द्वारा
2. पानी एवं घुलित खनिज का पौधों में स्थानांतरण होता है
Ans. जाइलम नलिकाओं द्वारा
3. पौधों में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण किस रुप में होता है?
Ans. सूक्रोस
4. फ्लोएम से खाद्य पदार्थों का परिवहन पौधों में किस दिशा में होता है?
Ans. ऊपर और नीचे दोनों ओर
5. जल तथा घुलनशील लवण का मूलरोम से पत्तियों तक पहुँचने की क्रिया किस ऊतक द्वारा संपन्न होती है?
Ans. जाइलम
6. रक्त इनमें किसकी उपस्थिति के कारण लाल दिखता है?
Ans. हीमोग्लोबिन
7. शुद्ध या आक्सीजन रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जानेवाली रक्त वाहिनियाँ कहलाती है
Ans. धमनियाँ
8. हृदय के वेश्मों का शिथिलन कहलाता है
Ans. डायस्टोल
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. जाइलम में पाई जानेवाली…………और ……. मुख्य रूप से जल एवं खनिज लवणों के स्थानांतरण में सहायक होता है|
Ans. वाहिकाएँ, वाहिनिकाएं
2. चालनी नलिकाओं के जीवद्रव्य के बीच……….. के द्वारा संबंध स्थापित होता है|
Ans. छिद्रों
3. मृदा से जल का अवशोषण……. द्वारा होता है|
Ans. मूलरोमों
4. पौधों में जल का लगातार अवशोषण…… पर निर्भर करता है|
Ans. वाष्पोत्सर्जन
5. ……….. और………. के फलस्वरूप सतत जल स्तंभ का निर्माण होता है|
Ans.मूलदाब,वाष्पोत्सर्जन
6. दायाँ और बायाँ निलय एक दूसरे से…… के द्वारा अलग होते हैं|
Ans. अंतरानिलयभित्ति
7. महाधमनी एवं उनकी मुख्य शाखाओं में रक्त प्रवाह का दबाव……… कहलाता है|
Ans. रक्तचाप
8. धमनियाँ शुद्ध या…….. रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाती है ं|
Ans. आक्सीजन
9. ऊतक कोशिकाओं के बीच स्थित…… सहित रक्त प्लाज्मा को लसीका कहते हैं|
Ans. WBC
• स्मरणीय •
1. समस्त उपयोगी पदार्थों को उनके स्रोतों से शरीर की कोशिकाओं तक लाना तथा अनुपयोगी और हानिकारक पदार्थों को कोशिकाओं से बाहर निकालकर उन अंगों तक पहुँचाना जहाँ से वे शरीर के बाहर निकाल दिए जाएं, पदार्थों का परिवहन कहलाता है|
2. जीवों के शरीर में पदार्थों के परिवहन या स्थानांतरण के लिए विकसित तंत्र को परिवहन तंत्र कहते हैं|
3. पदार्थों के परिवहन की व्यवस्था सभी जीवों में रहती है|
4. विसरण की क्रिया द्वारा एककोशिकीय पौधों में पदार्थों का परिवहन होता है|
5. जटिल बहुकोशिकीय पौधों में जल तथा खाद्य पदार्थों के परिवहन हेतु विशिष्ट ऊतक पाए जाते हैं, जिन्हें संवहन ऊतक कहा जाता है|
6. जाइलम ऊतक द्वारा जल एवं खनिज लवण का परिवहन जड़ से पत्तियों तक होता है|
7. खाद्य पदार्थों का परिवहन पत्तियों से पौधों के सभी अंगों में फ्लोएम ऊतक द्वारा होता है|
8. जाइलम में जल एवं खनिज लवण का संचालन ऊपर की ओर (एकदिशीय) होता है, जबकि फ्लोएम में खाद्य पदार्थों का परिवहन ऊपर और नीचे दोनों ओर (द्विदिशीय) होता है|
9. पदार्थों के परिवहन में वाष्पोत्सर्जन तथा मूल दाब मुख्य भूमिका निभाते हैं|
10. पौधों के वायवीय भागों से जल का रंध्रों द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं|
11. वाष्पोत्सर्जन और मूलदाब दोनों के फलस्वरूप एक सतत जल स्तंभ का निर्माण होता है जो पत्तियों से जड़ तक बना रहता है|
12. पौधों में खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण सदा अधिक सान्द्रता वाले भागों से कम सान्द्रता वाले भागों की ओर होता है|
13. रक्त, हृदय तथा रक्त वाहिनियाँ मिलकर रक्त वाहिनिका तंत्र या परिसंचरण तंत्र का निर्माण करते हैं|
14. रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है|
15. रक्त के घटक हैं- प्लाज्मा तथा लाल रक्त कोशिकाएँ, श्वेत रक्त कोशिकाएँ और रक्त पट्टिकाणु |
16. मनुष्य में लाल रक्त कोशिकाएँ गोल तथा उभयनतोदर होती है|
17. रक्त में श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या लाल रक्त कोशिकाओं की अपेक्षा अत्यंत कम होती है|
18. हृदय एक केन्द्रीय पंप अंग है जो रक्त पर दबाव बनाकर उसका परिसंचरण पूरे शरीर में कराता है|
19. हृदय पेरिटोनियम की एक दोहरी झिल्ली के अन्दर बंद होता है जिसे हृदयावरण या पेरीकार्डियम कहते हैं|
20. मनुष्य के हृदय में चार वेश्म होतें है जो दायाँ और बायाँ अलिंद या आरिकिल तथा दायाँ और बायाँ निलय या वेंट्रिकल कहलाते हैं|
0 टिप्पणियाँ