Bharti Bhawan biology Class-10:Chapter-8:Question Answer:जीव विज्ञान: कक्षा-10:अध्याय-8: प्रश्न उत्तर

                            वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा को ग्रहण करनेवाले होते हैं? 
Ans. उत्पादक 
2. निम्नलिखित में कौन उत्पादक है? 
Ans.  घास
3. मैदानी पारिस्थितिक तंत्र में तृतीयक उपभोक्ता है
Ans. सर्प 
4. वन पारिस्थितिक तंत्र में हिरण होते हैं
Ans. प्राथमिक उपभोक्ता
5. निम्नलिखित में कौन एक आहार श्रृंखला बनाते हैं? 
Ans. घास, बकरी तथा मनुष्य
6. किसी पारिस्थितिक तंत्र के जैव घटक होते हैं
Ans. पौधे, जानवर, मनुष्य एवं सूक्ष्मजीव
7. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह होता है
Ans. एकदिशीय
8. एक आहार श्रृंखला में शाकाहारी से निर्माण होता है
Ans. द्वितीय पोषी स्तर का
9. निम्नलिखित में कौन सा समूह जैव निम्नीकरण पदार्थों का है? 
Ans. फलों के छिलके, गोबर, पेपर
10. ओजोन परत का अवक्षय के लिए मुख्य रूप से कौन जिम्मेवार है? 
Ans. CFC
11. जैव घटकों एवं……. घटकों से पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण होता है|
Ans. अजैव
12. उत्पादकों को…….. भी कहा जाता है|
Ans. स्वपोषी
13. प्राथमिक उपभोक्ता सामान्यतः…….. होते हैं|
Ans. शाकाहारी
14. मृत उत्पादक एवं उपभोक्ताओं का…….. अपघटन कर्ता द्वारा होता है|
Ans. अपघटन
15. आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों को…… कहते हैं|
Ans. पोषी स्तर
16. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह सदा एक…….. में होता है|
Ans. दिशा
17. DDT एक जैव……. पदार्थ है|
Ans. अनिम्नीकरणीय
18. ओजोन परत के अवक्षय से मनुष्य में त्वचीय……. का खतरा बढ़ जाता है|
Ans. कैंसर
                            • स्मरणीय •


1. अजैव तथा जैव घटकों के बनी दुनिया को पर्यावरण कहा जाता है|
2. पारिस्थितिक तंत्र जीवमंडल का एक स्वसंपोषित संरचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई है|
3. पारिस्थितिक तंत्र में अजैव और जैव घटक होते हैं|
4. पारिस्थितिक तंत्र के जैव घटक भौतिक वातावरण, पोषण तथा जलवायु है|
5. पारिस्थितिक तंत्र के जैव घटक उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटन कर्ता है|
6. पारिस्थितिक तंत्र के विभिन्न घटकों के बीच अन्योन्याश्रय संबंध रहता है|
7. उत्पादक स्वपोषी होते हैं तथा प्रकाशसंश्लेषण से अपना भोजन बनाते हैं|
8. उपभोक्ताओं परपोषी होते हैं तथा ये प्राथमिक स्तर, द्वितीयक स्तर और तृतीयक स्तर के होते हैं|
9. अपघटन कर्ता सूक्ष्मजीव है, जो सूक्ष्मउपभोक्ता होते हैं|
10. पारिस्थितिक तंत्र के सभी जैव घटक श्रृंखलाबद्ध तरीके से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं|
11. एक पारिस्थितिक तंत्र में स्थित आहार श्रृंखला, क्षृंखलाबद्ध तरीके से एकपथीय दिशा में व्यवस्थित जीवों का समूह है|
12. एक आहार श्रृंखला का प्रारंभ सदा उत्पादक से होता है| इसके बाद उपभोक्ता के विभिन्न स्तर जुड़े रहते हैं|
13. पारिस्थितिक तंत्र के आहार जाल का एक उपभोक्ता, एक से अधिक भोजन स्त्रोतों का उपयोग करता है|
14. आहार श्रृंखला के हर पोषी स्तर पर भोजन (ऊर्जा) का स्थानांतरण होता है|
15. एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर पर जान से कुछ ऊर्जा का ह्रास होता है जिसके फलस्वरूप आहार श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित रहती है|
16. जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों की मात्रा का उत्तरोत्तर पोषी स्तर में वृद्धि को जैव आवर्धन कहते हैं|
17. विभिन्न मानव गतिविधियों से पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जाता हैं|
18. अपशिष्टों एवं कचरे को जैव निम्नीकरणीय एवं जैव अनिम्नीकरणीय श्रेणियों में बांटा जा सकता है|
19. मानव द्वारा निष्कासित विभिन्न प्रकार के कचरे का प्रबंधन एक बड़ी पर्यावरणीय समस्या है|
20. वायुमंडल का ओजोन स्तर हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेता है|
21.ऐरोसाल में प्रयुक्त CFC जैसे रसायनों से ओजोन स्तर का अवक्षय होता है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ