Bharti Bhawan physics Class-9:Chapter-3:Question Answer:भौतिकी: कक्षा-9:अध्याय-3: प्रश्न उत्तर

                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. जड़त्व का गुण
(क) किसी किसी वस्तु में होता है
(ख) प्रत्येक वस्तु में होता है
(ग) किसी भी वस्तु में नहीं होता है
(घ) केवल गतिशील वस्तु में होता है
Ans. (ख) प्रत्येक वस्तु में होता है
2. जब किसी वस्तु की गति त्वरित होती है तो
(क) उसकी चाल में हमेशा वृद्धि होती है
(ख) उसके वेग में हमेशा वृद्धि होती है
(ग) वह हमेशा पृथ्वी की ओर गिरती है
(घ) उसपर हमेशा कोई बल कार्य करता है
Ans. (घ) उसपर हमेशा कोई बल कार्य करता है
3. गति करने के लिए स्वतंत्र किसी वस्तु पर कोई बल लगाया गया| यदि बल का परिमाण तथा वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात हो, तो न्यूटन के दूसरे नियम की सहायता से हम 
(क) वस्तु का भार ज्ञात कर सकते हैं
(ख) वस्तु की चाल ज्ञात कर सकते हैं
(ग) वस्तु का त्वरण ज्ञात कर सकते हैं
(घ) वस्तु की स्थिति ज्ञात कर सकते हैं
Ans. (ग) वस्तु का त्वरण ज्ञात कर सकते हैं
4. यदि गति करने के लिए स्वतंत्र 1 किलोग्राम द्रव्यमान की किसी वस्तु पर 1 N बल लगाया जाए, तो वह 
(क) 1m/s की चाल से गति करेगी
(ख) 1 km/s की चाल से गति करेगी
(ग) 10m/s2 के त्वरण से गतिशील होगी
(घ) 1m/s2 के त्वरण से गतिशील होगी
Ans. (घ) 1m/s2 के त्वरण से गतिशील होगी
5. जब किसी वस्तु पर कोई बाह्य बल लगता है तब वह बल की दिशा में त्वरित हो जाती है| इस प्रकार उत्पन्न वस्तु 
(क) पर लगे बल के समानुपाती होता है
(ख) के वेग के समानुपाती होता है
(ग) के द्रव्यमान के समानुपाती होता है
(घ) के जड़त्व के समानुपाती होता है
Ans. (क) पर लगे बल के समानुपाती होता है
6. कोई अचर बल 0.6 किलोग्राम के किसी पिंड में 0.08 m/s2 का त्वरण उत्पन्न करता है, तो बल का परिमाण है
(क) 0.048 N
(ख) 0 N
(ग) 48 N
(घ) 0.48 N
Ans. (क) 0.048 N
7. कोई बल 10 g द्रव्यमान की वस्तु A में 8 m/s2 का त्वरण उत्पन्न करता है और कोई दूसरा बल 20 g द्रव्यमान की वस्तु B में 5 m/s2 का त्वरण उत्पन्न करता है, तो
(क) B की अपेक्षा A पर बड़ा बल लगा है
(ख) A की अपेक्षा B पर बड़ा बल लगा है
(ग) A और B दोनों पर समान बल लगा है
(घ)  A और B दोनों पर लगा बल शून्य है
8. किसी m द्रव्यमान की वस्तु जिसका वेग v है, का संवेग होगा
(क) (mv)2
(ख) mv2 
(ग) 1/2 mv2
(घ) mv
Ans. (घ) mv
9.  किसी गतिशील पिंड का वेग आधा करने से उसका संवेग हो जाता है
(क) आधा 
(ख) दुगुना
(ग) चौगुना
(घ) चौथाई
Ans. (क) आधा
10. न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार क्रिया तथा प्रतिक्रिया से संबंद्ध बल 
(क) हमेशा एक ही वस्तु पर लगे होने चाहिए
(ख) भिन्न भिन्न वस्तुओं पर लगे हो सकते हैं
(ग) हमेशा भिन्न भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
(घ) का परिमाण बराबर होना जरूरी नहीं है, किन्तु उनकी दिशा समान होनी चाहिए
Ans. (ग) हमेशा भिन्न भिन्न वस्तुओं पर ही लगे होने चाहिए
11. किसी बल्लेबाज द्वारा क्रिकेट की गेंद को मारने पर गेंद जमीन पर लुढ़कती है| कुछ दूरी चलने के पश्चात् गेंद रूक जाती है| गेंद रूकने के लिए धीमी होती है, क्योंकि
(क) बल्लेबाज ने गेंद को पर्याप्त प्रयास से हिट नहीं किया है
(ख) वेग गेंद पर लगाए गए बल के समानुपाती है
(ग) गेंद पर गति की दिशा के विपरीत एक बल कार्य कर रहा है
(घ) गेंद पर कोई असंतुलित बल कार्यरत नहीं है, अत: गेंद विरामावस्था में आने के लिए प्रयासरत है
Ans. (ग) गेंद पर गति की दिशा के विपरीत एक बल कार्य कर रहा है
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. न्यूटन के गति के पहले नियम से……. की परिभाषा मिलती है|
Ans. बल
2. जिस गुण के कारण कोई पिंड अपने विराम की अवस्था बनाए रखना चाहता है, उसे…… कहते हैं|
Ans. जड़त्व
3. 5 kg  द्रव्यमान के गेंद में 3 m/s2 का त्वरण उत्पन्न करने के लिए……… न्यूटन बल की आवश्यकता होगी|
Ans. 15
4. 60 km/h के वेग से चलती मोटरसाइकिल का जड़त्व 20 km/h के वेग से चलती मोटरगाड़ी के जड़त्व से…… होता है|
Ans. कम 
5. घर्षण बल गति का हमेशा…… करता है|
Ans. विरोध
6. किसी 3 kg द्रव्यमान की वस्तु पर 12 N का बल लगाने से उसमें उत्पन्न होगा…….. m/s2|
Ans. 4
7. किसी विलग निकाय में संवेग……… रहता है|
Ans. संरक्षित
8. संवेग का SI मात्रक….. होता है|
Ans. kg m/s
9………. का बल किसी 1kg द्रव्यमान की वस्तु में 1  m/s2 का त्वरण उत्पन्न करता है|
Ans. 1 न्यूटन
10. किसी वस्तु का…. उसके जड़त्व की माप है|
Ans. द्रव्यमान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ