Bharti Bhawan physics Class-9:Chapter-2:Question Answer:भौतिकी: कक्षा-9:अध्याय-2: प्रश्न उत्तर

                            वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  किसी समय अंतराल में विस्थापन का परिमाण उस समय अंतराल में वस्तु द्वारा
Ans. तय की गई दूरी से कम हो सकता है
2. 36km/h की चाल से चल रही कार 1 सेकेंड में कितनी दूरी तय करेगी? 
Ans. 10 मीटर
3. यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के अनुक्रमानुपाती होती है, तो हम कह सकते सकते हैं कि
Ans. वस्तु एकसमान चाल से चल रही है
4. यदि किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है, तो यह कहा जा सकता है कि
Ans. वस्तु का त्वरण अचर है
5. यदि एक सरल रेखा में 20मीटर/सेकेंड की चाल से गतिशील किसी वस्तु का त्वरण 4मीटर/सेकेंड2 हो, तो 2 सेकेंड के बाद उसकी चाल कितनी हो जाएगी? 
Ans. 28 मीटर/सेकेंड
6. किसी कार की चाल 10 सेकेंड में 20 किलोमीटर/घंटा से 50 किलोमीटर/घंटा हो जाती है| उस कार का त्वरण है
Ans. 0.83 मीटर/सेकेंड2
7. यदि दो राशियाँ का परस्पर ग्राफ सरल रेखा हो, तो दोनों राशियाँ
Ans. अनुक्रमानुपाती होती है
8. दिए गए दूरी-समय ग्राफ ( चित्र 2.30) में चाल का मान है
Ans. 8 मीटर/सेकेंड
9. उपर्युक्त वेग-समय ग्राफ (चित्र 2.31) से वस्तु का त्वरण है
Ans. 3 मीटर/सेकेंड2
10. दिए गए वेग-समय ग्राफ (चित्र 2.32) के अनुसार वस्तु द्वारा पहले 4 सेकेंड में तय की गई दूरी होगी
Ans. 60 मीटर
11. एकसमान वृत्तीय गति में
Ans. चाल अचर और वेग चर रहते हैं|
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-


1. विस्थापन की दर को……… कहते हैं|
Ans. वेग 
2. त्वरण का SI मात्रक……. है|
Ans. मीटर/सेकेंड2
3. दूरी-समय ग्राफ की ढ़ाल गतिमान वस्तु की…….. देती है|
Ans. चाल
4. एकसमान चाल से गतिमान वस्तु के लिए चाल समय ग्राफ समय अक्ष के…….. एक सरल रेखा होती है|
Ans. समांतर
5. वेग समय ग्राफ के नीचे का……. वस्तु का विस्थापन देता है|
Ans. क्षेत्रफल
6. यदि किसी वस्तु किसी निश्चित दिशा में एकसमान त्वरण से गतिमान हो तो उसका वेग समय ग्राफ एक….. होगा|
Ans. सरल रेखा
                            •स्मरणीय•


यदि किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ नहीं बदलती है, तो उसे विराम अवस्था में कहा जाता है|
• यदि किसी वस्तु की स्थिति समय के साथ परिवर्तन हो, तो उसे गति कहते हैं|
• निश्चित दिशा में किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को उसका विस्थापन कहते हैं|
• किसी वस्तु द्वारा किसी समय अंतराल में तय की गई दूरी और उस समय अंतराल के अनुपात को औसत चाल कहते हैं|
• जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, उसे अदिश राशि कहते हैं|
• जिस राशि को पूर्णरूप से व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उसे सदिश राशि कहते हैं|
• किसी वस्तु की चाल इकाई समय में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी है| अर्थात् चाल = दूरी/समय | यह एक अदिश राशि है|
• किसी वस्तु का वेग इकाई समय में वस्तु का विस्थापन है| अर्थात, वेग= विस्थापन/सयय| यह एक सदिश राशि है|
• समय के साथ वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं| अर्थात, त्वरण= वेग में परिवर्तन/समय|
• ऋणात्मक त्वरण को मंदन कहते हैं|
• यदि दूरी समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान चाल से गतिमान है और यदि विस्थापन समय ग्राफ एक सरल रेखा हो, तो कण एकसमान वेग से गतिमान है|
• चाल समय ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल कण द्वारा तय की गई दूरी देता है जबकि वेग समय ग्राफ के नीचे का क्षेत्रफल कण का विस्थापन देता है|
• यदि कोई कण एक सरल रेखा में एकसमान त्वरण से गतिमान हो, उसका वेग समय ग्राफ एक सरल रेखा होगा|
• किसी सरल रेखा पर एकसमान त्वरण से गतिमान कण की गति का वर्णन शुद्धगतिकीय समीकरणों से मिलता है|
• वृत्ताकार पथ पर गतिमान कण की गति की दिशा लगातार बदलती रहती है और इसिलिए उसकी गति त्वरित है|



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ