Bharti Bhawan physics Class-9:Chapter-4:Question Answer:भौतिकी: कक्षा-9:अध्याय-4: प्रश्न उत्तर

                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निर्वात में स्वतंत्रता पूर्वक गति करते हुए सभी पिंडों
(क) की चाल समान होगी
(ख) का त्वरण समान होगा
(ग) का वेग समान होगा
(घ) पर बल बराबर होगा
Ans. (ख) का त्वरण समान होगा
2. दो कणों के बीच गुरूत्वाकर्षण बल होता है उनके बीच की दूरी के
(क) समानुपाती
(ख) वर्ग के समानुपाती
(ग) वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
(घ) व्युत्क्रमानुपाती
Ans. (ग) वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
3. दो पिंडों के बीच गुरूत्वाकर्षण बल निम्नलिखित में किसपर निर्भर करता है? 
(क) उनके द्रव्यमान के गुणनफल पर
(ख) उनके बीच की दूरी पर
(ग) उनके बीच के माध्यम पर
(घ) गुरूत्वाकर्षण नियतांक पर
Ans. (ग) उनके बीच के माध्यम पर
4. गुरूत्वीय त्वरण का मान 
(क) पृथ्वी पर सभी जगहों पर बराबर होता है
(ख) सभी स्थानों पर बराबर होगा
(ग) चंद्रमा पर अधिक है, क्योंकि उसकी त्रिज्या कम है
(घ) पृथ्वी के अक्षांश पर निर्भर करता है
Ans. (घ) पृथ्वी के अक्षांश पर निर्भर करता है
5. निम्नलिखित में किस स्थान पर गुरुत्वीय त्वरण का मान महत्तम होगा? 
(क) माउंट एवरेस्ट की चोटी पर
(ख) कुतुबमीनार की चोटी पर
(ग) भूमध्यरेखा के किसी स्थान पर
(घ) अंटार्कटिका के किसी स्थान पर
Ans. (घ) अंटार्कटिका के किसी स्थान पर
6. यदि कोई अंतरिक्षयान पृथ्वी के केन्द्र से पृथ्वी की त्रिज्या की दोगुनी दूरी पर हो, तो उसका गुरुत्वीय त्वरण होगा
(क) 2.45 m/s2
(ख) 4.9 m/s2
(ग) 9.8 m/s2
(घ) 19.6 m/s2
Ans. (क) 2.45 m/s2
7. यदि कोई ऐसा ग्रह हो जिसका द्रव्यमान तथा त्रिज्या दोनों पृथ्वी से आधी हों तो उस ग्रह की सतह पर गुरुत्वीय क्या होगा? 
(क) 9.8 m/s2
(ख)  19.6 m/s2
(ग) 4.9 m/s2
(घ)  2.45 m/s2
Ans. (ख) 19.6 m/s2
8. विराम से रूप से गिरते हुए पिंड द्वारा तय की दूरी समानुपाती होती है
(क) गिरने के कुल समय का
(ख) पिंड के द्रव्यमान का
(ग) गुरुत्वीय त्वरण के वर्ग का 
(घ) गिरने के समय के वर्ग का 
Ans. (घ) गिरने के समय के वर्ग का 
9. एक मीनार की चोटी से पत्थर को गिराया गया| 40 मीटर नीचे गिरने पर उसकी चाल होगी
(क) 14 m/s
(ख) 7 m/s
(ग) 28 m/s
(घ) 9.8 m/s
Ans. (ग) 28 m/s
10. यदि एक पत्थर को किसी मकान की छत से मुक्त रुप से गिरते हुए जमीन तक पहुँचने में 4 सेकेंड का समय लगता है, तो मकान की ऊँचाई होगी लगभग
(क) 20 मीटर
(ख) 160 मीटर
(ग) 80 मीटर
(घ) 40 मीटर
Ans. (ग) 80 मीटर
11. पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण और चंद्रमा की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का अनुपात होता है
(क) √6:1
(ख) 1:√6
(ग) 1:6
(घ) 6:1
Ans. (घ) 6:1
12. किसी वस्तु को दर्शाता है
(क) उसके जड़त्व को दर्शाता है
(ख) उसके द्रव्यमान के बराबर होता है, किंतु उसे भिन्न मात्रक द्वारा दर्शाया जाता है
(ग) पृथ्वी द्वारा उसपर लगे आकर्षण बल के बराबर होता है
(घ) उस वस्तु में पदार्थ के घनत्व पर निर्भर करता है
Ans. (ग) पृथ्वी द्वारा उसपर लगे आकर्षण बल के बराबर होता है
13. जब किसी वस्तु को विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर ले जाया जाता है, तो उसका भार 
(क) बढ़ता है
(ख) घटता है
(ग) तेजी से घटता है
(घ) न बढ़ता है न घटता है
Ans. (क) बढ़ता है
14. द्रव में पूर्णतः या अंशतः डूबी वस्तु के भार में आभासी कमी
(क) वस्तु के आयतन के बराबर आयतन के द्रव के भार के बराबर होता है
(ख) वस्तु के भार के आधे के बराबर होती है
(ग) वस्तु के डूबे हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है
(घ) ऊपर के सभी कथन असत्य है
Ans. (ग) वस्तु के डूबे हुए भाग द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है
15. किसी पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व बराबर है
(क) पदार्थ का घनत्व/प्रमाणिक पदार्थ का घनत्व
(ख) पदार्थ का घनत्व/किसी दूसरे पदार्थ का घनत्व
(ग) पदार्थ का घनत्व/पारा का घनत्व
(घ) प्रमाणिक पदार्थ का घनत्व/पदार्थ का घनत्व
Ans. (क) पदार्थ का घनत्व/प्रमाणिक पदार्थ का घनत्व
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-



1. जब दो कणों के बीच की दूरी दुगनी कर दी जाती है, तब गुरूत्वाकर्षण बल………. हो जाता है|
Ans. एक चौथाई
2. गुरूत्वाकर्षण नियतांक G का SI मात्रक…… है|
Ans. Nm2/kg2
3. 1 किलोग्राम भार……….. N के बराबर होता है|
Ans. 9.8
4. यदि किसी वस्तु का भार 98 N है तो उसका द्रव्यमान……. Kg होगा|
Ans. 10
5. 60 Kg द्रव्यमान के व्यक्ति का चंद्रमा पर भार लगभग……… N होगा|
Ans. 98
6. पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान महत्तम पृथ्वी के………… पर होता है|
Ans. ध्रुवों
7. पृथ्वी की सतह से ऊपर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान……. जाता है|
Ans. घटता
8. सतह के एकांक क्षेत्रफल पर लगते हुए बल को……. कहते हैं|
Ans. दाब
9. पानी के घनत्व की अपेक्षा किसी ठोस पदार्थ के घनत्व को……. कहते हैं|
Ans. आपेक्षिक घनत्व
10. सभी वस्तुएँ किसी तरल में डुबाने पर……….. बल का अनुभव करती हैं|
Ans. उत्पालवन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ