वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. बांग्लादेश का 1955 के बाद का नाम क्या है?
(क) मुजीबनगर
(ख) पाकिस्तान
(ग) पूर्वी पाकिस्तान
(घ) पूर्वी बंगाल
Ans. (ग) पूर्वी पाकिस्तान
2. भारत के साथ बांग्लादेश की सीमारेखा कितनी लंबी है?
(क) 4,018 किलोमीटर
(ख) 4,096 किलोमीटर
(ग) 4,180 किलोमीटर
(घ) 4,009 किलोमीटर
Ans. (ख) 4,096 किलोमीटर
3. बांग्लादेश का जन्म कब हुआ था?
(क) 17 दिसम्बर 1970 को
(ख) 18 अक्टूबर 1971 को
(ग) 16 दिसम्बर 1971 को
(घ) 18 मार्च 1981 को
Ans. (ग) 16 दिसम्बर 1971 को
4. एशिया महाद्वीप में बांग्लादेश की स्थिति कहाँ है?
(क) पश्चिमी भाग में
(ख) दक्षिणी भाग में
(ग) उत्तरी भाग में
(घ) पूर्वी भाग में
Ans. (ख) दक्षिणी भाग में
5. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र नदी को किस नाम से पुकारा जाता है?
(क) मेघना
(ख) जमुना
(ग) सूरमा
(घ) कर्चफूली
Ans. (ख) जमुना
6. बांग्लादेश की राजधानी…….. है|
Ans. ढ़ाका
7. बांग्लादेश में चाय के बगान……… में मिलते हैं|
Ans. सिलहट और चटगाँव की पहाड़ियों
कालम अ से ब का मिलान करें-
अ ब
1. क्योकराडौंग (क) प्राकृतिक गैस
2. चटगाँव (ख) चोटी
3. सिलहट (ग) नदी
4. मेघना (घ) बंदरगाह
Ans. 1.(ख), 2.(घ), 3.(क), 4.(ग)
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर
1. बांग्लादेश बाढ़ग्रस्त रहा करता है|क्यों?
Ans. नदियों की अधिकता एवं घनी वर्षा के कारण यह समतल देश हमेशा बाढ़ग्रस्त रहता है|
2. बांग्लादेश के लोग मछली का प्रयोग अधिक करते हैं|क्यों?
Ans. बांग्लादेश में जलाशयों से लेकर छोटी छोटी बावड़ियों की संख्या काफी अधिक है, जिनसे मछली का उत्पादन अधिक होता है|
3. बांग्लादेश की कौन सी जगह चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. सिलहट और चटगाँव की पहाडियां
4. बांग्लादेश का देशांतरीय विस्तार क्या है?
Ans. 85° पूर्व 93° पूर्व
5. बांग्लादेश के दक्षिण में क्या है?
Ans. बंगाल की खाड़ी
6. बांग्लादेश के उत्तर के स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम लिखें|
Ans. असम और मेघालय
7. बांग्लादेश के पूर्व में स्थित दो भारतीय राज्यों के नाम क्या है?
Ans. त्रिपुरा और मिजोरम
8. पश्चिम बंगाल के किस दिशा में बांग्लादेश की अवस्थित है?
Ans. पूर्व में
9. बांग्लादेश की कितनी प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम समुदाय की है?
Ans. 83℅
10. बांग्लादेश में कौन सा जगह नारंगी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. सिलहट की पहाड़ियाँ
11. बांग्लादेश का श्रृंगार किसे कहते हैं?
Ans. नदियों को बांग्लादेश का श्रृंगार कहते हैं|
12. बांग्लादेश में वार्षिक वर्षा का औसत क्या है?
Ans. 175 सेंटीमीटर
13. काल बैसाखी हवा द्वारा बांग्लादेश में किस महीने में वर्षा होती है?
Ans. अप्रैल और मई महीने में
14. बांग्लादेश में ग्रीष्म ऋतु का महीना कब तक रहता है?
Ans. मार्च से मई तक
15. वर्षा ऋतु के दौरान बांग्लादेश में तापमान कितना रहता है?
Ans. 31° सेल्सियस
16. धान की कौन कौन सी फसलें बांग्लादेश में उगाई जाती है?
Ans. अमन, औस, और बोरो फसलें
17. बांग्लादेश में कोयला की खदानें कहाँ मिलती हैं?
Ans. बांग्लादेश के जमालपुर तथा फरीदपुर में कोयला की खदानें मिलती है|
18. चूना पत्थर का खनन बांग्लादेश में कहाँ किया जाता है?
Ans. सिलहट क्षेत्र में चूनापत्थर का खनन किया जाता है|
19. चटगाँव क्या है?
Ans. चटगाँव बांग्लादेश का एक मुख्य औद्योगिक केन्द्र है|
20. बांग्लादेश की एक बड़ी नदी का नाम लिखें|
Ans. बांग्लादेश की एक प्रमुख नदी पदमा है|
0 टिप्पणियाँ