Bharti Bhawan chemistry Class-10:Chapter-1:objective Question Answer:रसायन शास्त्र: कक्षा-10:अध्याय-1: वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. रासायनिक अभिक्रियाओं को व्यक्त किया जाता है
(क) संकेतों के रूप में
(ख)अणु सत्रों के रूप में
(ग) समीकरणों के द्वारा
(घ) सरल सूत्रों के द्वारा
Ans. (ग) समीकरणों के द्वारा
2. समीकरण के बायें एवं दायें, दोनों ओर, प्रत्येक प्रकार के परमाणुओं की संख्या समान है|यह समीकरण है
(क)असंतुलित
(ख) संतुलित
(ग) द्रव्यमान संरक्षण के नियम के प्रतिकूल
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख) संतुलित
3. निम्नलिखित में कौन समीकरण असंतुलित है? 
(क) H2+CL2—————–>2HCL
(ख)2KCLO3———————–>2KCL+3O2
(ग)Pb(NO3)2——————–>PbO+NO2+O2
(घ)2H2+O2———————–>2H2O
Ans. (ग)Pb(NO3)2————–>PbO+NO2+O2
4. निम्नलिखित में कौन समीकरण संतुलित है? 
(क)Fe+CL2—————–>FeCl3
(ख)NH4NO2—————->N2+2H2O
(ग)Fe+O2——————–>Fe2O3
(घ)Kbr+Cl2——————>KCl+Br2
Ans.(ख) NH4NO2—————->N2+2H2O
5. कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर कैल्सियम आक्साइड एवं कार्बन डाइऑक्साइड बनते हैं| यह किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है? 
(क) विस्थापन
(ख)उभय विस्थापन
(ग)उदासीनीकरण
(घ)अपघटन
Ans. (घ)अपघटन
6. क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में पौधे वायु से कार्बन डाइऑक्साइड एवं पृथ्वी से जल ग्रहण करके अपना भोजन तैयार करते हैं| यह किस प्रकार की अभिक्रिया है? 
(क) संयोजन
(ख) प्रकाश रासायनिक
(ग) विस्थापन
(घ)अवक्षेपण
Ans. (ख) प्रकाश रासायनिक
7. सिल्वर नाइट्रेट के जलीय विलयन में सोडियम क्लोराइड का जलीय विलयन डालने पर अविलेय सिल्वर क्लोराइड विलयन से पृथक हो जाता है| इस अभिक्रिया को कहते हैं
(क)उदासीनीकरण
(ख)अपघटन
(ग)अवक्षेपण
(घ)ऊष्माक्षेपी
Ans. (ग)अवक्षेपण
8. सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के बीच अभिक्रिया होने पर सोडियम क्लोराइड एवं जल बनते हैं| यह अभिक्रिया कहलाती है
(क)अवक्षेपण
(ख)उदासीनीकरण
(ग)अपघटन
(घ)विस्थापन
Ans. (ख)उदासीनीकरण
9. निम्नलिखित में रेडाक्स अभिक्रिया कौन कौन सी है? 
(क)CaCO3————>CaO+CO2
(ख)H2+Cl2———->2HCl
(ग)CaO+2HCl———–>CaCl2+H2O
(घ)NaOH+HCl———–>Nacl+H2O
Ans. (ख)H2+Cl2———->2HCl
10. निम्नलिखित में ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कौन सी है? 
(क)N2+O2————->2NO-Q  जूल
(ख)C+O————–>CO2+94.45 kcal
(ग)H2+I2+11.82 kcal———->2HI
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (ख)C+O————–>CO2+94.45 kcal
11. निम्नलिखित में कौन आक्सीकारक है? 
(क)H2
(ख)CO
(ग)H2S
(घ)O2
Ans. (घ)O2
12. निम्नलिखित में कौन अवकारक गुण प्रदर्शित करता है? 
(क) H2SO4
(ख) O2
(ग) H2S
(घ) HNO3
Ans. (ग) H2S
13. समीकरण 2Cu+O2————->2CuO  किस प्रकार की अभिक्रिया है? 
(क)अपघटन
(ख)आक्सीकरण
(ग)उदासीनीकरण
(घ)अवक्षेपण
Ans. (ख)आक्सीकरण
14. शरीर में भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है? 
(क)अवकरण
(ख)आक्सीकरण
(ग)उदासीनीकरण
(घ) वैद्युत अपघटन
Ans. (ख)आक्सीकरण
15. निम्नलिखित में कौन सा पदार्थ बिना ज्वाला के जलता है? 
(क) मोमबत्ती
(ख) किरोसिन
(ग) कोयला
(घ) मेथेन गैस
Ans. (ग) कोयला
16. अभिकारकों की अभिक्रिया को समीकरण के……… ओर लिखा जाता है|
Ans. बायीं
17. समीकरण में प्रयुक्त तीर चिह्न अभिक्रिया की……. बताता है|
Ans. दिशा
18. अभिक्रिया CaCo3———>CaO+CO2……… अभिक्रिया है|
Ans.अपघटन
19. अभिक्रिया AgNO3+ Nacl ———->AgCl+NaNO3………. अभिक्रिया का उदाहरण है|
Ans. उभय विस्थापन
20. अभिक्रिया 2H2+O2——–>2H2O …… अभिक्रिया है|
Ans. संयोजन
21. गर्म करने पर…….. अपघटित होकर पोटैशियम क्लोराइड एवं आक्सीजन बनाता है|
Ans. KCIO3
22. जिस अभिक्रिया में हाइड्रोजन की प्राप्ति होती है वह……. अभिक्रिया कहलाती है|
Ans. अवकरण
23. जिस अभिक्रिया में किसी तत्त्व के साथ आक्सीजन जुटता है वह……… अभिक्रिया कहलाती है|
Ans. आक्सीकरण
24. सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में कापर डालने पर…… धातु की प्राप्ति होती है| 
Ans. सिल्वर
सही/गलत का चयन करें-

1. जिस रासायनिक समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्त्व के परमाणुओं की संख्या असमान होती है, उसे संतुलित समीकरण कहते हैं|
Ans. गलत
2. Mg + HCl———–>MgCl2+H2, यह एक असंतुलित समीकरण है|
Ans. सही
3. संयोजन अभिक्रिया में दो तत्त्व परस्पर संयोग करके यौगिक का निर्माण करती है|
Ans. सही
4. अमोनिया और हाइड्रोजन परस्पर संयोग करके अमोनियम हाइड्राक्साइड बनाते हैं|
Ans. गलत
5. जब तांबे की प्लेट को जिंक सल्फेट के विलयन में डालते हैं तो जिंक अवक्षेपित हो जाता है|
Ans. गलत
6. रासायनिक अभिक्रियाओं के फलस्वरूप बने नये पदार्थ अभिकारक कहलाते हैं|
Ans. गलत
7. पोटैशियम क्लोरेट को गर्म करने पर पोटैशियम 
क्लोराइड और आक्सीजन बनते हैं| यह अभिक्रिया अपघटन कहलाती है|
Ans. सही
8. किसी पदार्थ का आक्सीजन के साथ संयोग की क्रिया अवकरण कहलाती है|
Ans. गलत
9. सिल्वर क्लोराइड को सूर्य के प्रकाश में रखने पर वह काला हो जाता है| यह अभिक्रिया प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है|
Ans. सही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ