वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. प्रयोगशाला में संश्लेषित पहला कार्बनिक यौगिक है
Ans. NH2-CO-NH2
2. प्रथम कार्बनिक यौगिक यूरिया का संश्लेषण किसने किया था|
Ans. वोह्लर ने
3. जीवन शक्ति के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था?
Ans. बर्जिलियस
4. कार्बनिक यौगिकों में निम्नलिखित कौन से गुण पाए जाते हैं?
Ans. इनके क्वथनांक अथवा द्रवणांक निम्न होते हैं|
5. कार्बनिक यौगिकों में तत्त्वों के संयोग का आधार होता है प्रायः
Ans. सहसंयोजकता
6. ऐल्डीहाइड श्रेणी के यौगिकों में निम्नलिखित में कौन क्रियाशील समूह विद्यमान होता है?
Ans. -CHO
7. CH3-CH2-OH and CH3-O-CH3 किस प्रकार के समावयवी है?
Ans. क्रियाशील समावयवी
8. अणुसूत्र C5H12 के कितने श्रृंखला समावयवी होंगे?
Ans. 3
9. 1- ब्यूटीन तथा 2- ब्यूटीन किस प्रकार के समावयवी है?
Ans. स्थान समावयवी
10 हीरे में कार्बन परमाणुओं को बांधे रखनेवाले कौन से बंध है?
Ans. सहसंयोजी
11. कौन सा हाइड्रोकार्बन कमरे के ताप पर ठोस है?
Ans. C20H42
12. निम्न में कौन योगशील अभिक्रियाएँ प्रदर्शित करता है?
Ans. एल्कीन
13. कैल्सियम कार्बाइड जल के साथ अभिक्रिया करके देता है?
Ans. एथाइन
14. निम्न में किसके जल अपघटन से मेथेन बनता है?
Ans. Al4C3
15. विसरित सूर्य के प्रकाश में मेथेन क्लोरीन के आधिक्य में अभिक्रिया करके देता है
Ans. CCl4
16. एथीन को जब CCl4 की उपस्थिति में Br2 के साथ अभिकृत किया जाता है तब कौन सा यौगिक बनता है?
Ans. 1,2 डाइब्रोमोएथेन
17. निम्न में कौन सा गैस धातु वेल्डिंग में प्रयुक्त होती है?
Ans. ऐसीटिलीन
18. जब एथेनॉल को सान्द्र H2SO4 के साथ गर्म किया जाता है तब बनता है
Ans. C2H4
19. निम्न में कौन सा ऐल्कोहॉल जल में सबसे कम विलेय है?
Ans. CH3CH2CH2CH2OH
20. ऐल्कोहॉल बनाने में शर्करा का किण्वन किसकी क्रिया से होती है?
Ans. एन्जाइम
21. ओलेइक, स्टिएरिक, पामिटिक अम्ल है
Ans. वसीय अम्ल
22. एक कार्बनिक यौगिक (A) की अभिक्रिया NaHCO3 के संतृप्त जलीय घोल से कराने पर फदफदाहट के साथ CO2 गैस मुक्त होती है| निम्न में (A) कौन सा यौगिक है?
Ans. एथेनोइक अम्ल
23. निम्नलिखित में मेथेन किसका उदाहरण है?
Ans. संतृप्त हाइड्रोकार्बन का
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. कार्बन तथा हाइड्रोजन से बने यौगिक को……. कहा जाता है|
Ans. हाइड्रोकार्बन
2. कार्बन के…. गुण के कारण कार्बन के कुल यौगिकों की संख्या अत्यधिक है|
Ans. श्रृंखलन
3. वैसे यौगिक जिनके अणुसूत्र समान तथा संरचना भिन्न भिन्न होते हैं…. समावयवता कहलाते हैं|
Ans. संरचना
4. बेंजीन में….. परमाणु होते हैं|
Ans. 12
5. ऐरोमैटिक यौगिक का स्रोत…. होता है तथा ऐलिफैटिक यौगिकों का स्रोत…. होता है|
Ans. कोयला, पेट्रोलियम
6. मुख्य हाइड्रोकार्बन चार प्रकार के होते हैं जिन्हें……,……..,…….. तथा…….. कहा जाता है |
Ans. ऐल्केन, एल्कीन, ऐल्काइन, तथा ऐरोमैटिक
7. वह परमाणु या मूलक जिस पर यौगिक के गुण निर्भर करते हैं,…… कहलाता है|
Ans. क्रियाशील मूलक
8. किसी समजात श्रेणी के दो क्रमागत सदस्यों के बीच…. का अंतर रहता है|
Ans. -CH2
9. ऐसीटोन का क्रियाशील मूलक…. है|
Ans. >C=O
10. सबसे कठोर पदार्थ…. है|
Ans. हीरा
11. त्रिबंधयुक्त असंतृप्त हाइड्रोकार्बन….. कहलाते हैं|
Ans. ऐल्काइन
12. एक एल्केन में कार्बन की संख्या 6 है| इस ऐल्केन में हाइड्रोजन की संख्या…. होगी |
Ans. 14
13. तेल और वसा उच्च वसीय अम्ल तथा ग्लिसराल के…… होते हैं|
Ans. एस्टर
14. ऐल्कोहॉल श्रेणी के यौगिकों का सामान्य सूत्र…. द्वारा व्यक्त किया जाता है|
Ans. CnH2n+1OH
15. CaC2+2H2O——–> Ca(OH)2+…….
Ans. C2H2
16. 6-8℅ ऐसीटिक अम्ल को….. कहा जाता है|
Ans. सिरका
17. कोयला एक…… ईंधन है|
Ans. जीवाश्म
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. C4H10 के तीन समावयवी होते हैं|
Ans. गलत
2. CH3-O-CH3 AND CH3-CH2-OH स्थान समावयवी के प्रकार होतें है|
Ans. गलत
3. यूरिया का संश्लेषण वोह्लर ने किया था|
Ans. सही
4. C4H10 एक ऐल्कीन है|
Ans. गलत
5. कार्बनिक यौगिक सिर्फ सजीव स्रोत से ही प्राप्त होते हैं|
Ans. गलत
6. कार्बनिक रसायन हाइड्रोकार्बन और उनके व्युत्पन्नों का रसायन है|
Ans. सही
7. क्रियाशील मूलक पर यौगिकों के रासायनिक गुण निर्भर करता है|
Ans. सही
8. बेंजीन अणु एक तलीय होता है|
Ans. सही
9. अणुसूत्र C5H12 के पांच श्रृंखला समावयवी होतें है|
Ans. गलत
10. वैसे समावयवी जिनमें दो समान समूह द्विबंध के एक ओर स्थित हो, ट्रांस रूप कहलाते हैं|
Ans. गलत
11. समावयवियों के समान अणुसूत्र होते हैं|
Ans. सही
12. समावयवियों के समान क्रियाशील मूलक होते हैं|
Ans. गलत
13. समावयवियों के समान कार्बन श्रृंखला होते हैं|
Ans. गलत
14. C5H10 and C8H18 एक ही सम मूलक श्रेणी के सदस्य है|
Ans. गलत
15. हीरा विद्युत का सुचालक होता है किन्तु ग्रैफाइट नहीं|
Ans. गलत
16. ऐल्कीन का सामान्य सूत्र CnH2n होता है|
Ans. सही
17. 100℅ ऐसीटिक अम्ल को सिरका कहा जाता है|
Ans. गलत
18. तेल और वसा उच्च वसीय अम्ल और ऐथेनाल से बने एस्टर होते हैं|
Ans. गलत
19. स्टिएरिक अम्ल एक ऐमीनों अम्ल होता है|
Ans. गलत
20. ऐसीटिलीन गैस को वायु के साथ जलाने पर आक्सी -ऐसीटिलीन लौ प्राप्त होता है|
Ans. गलत
21. Al4C3 की अभिक्रिया जल से कराने पर मेथेन गैस प्राप्त होता है|
Ans. सही
22. अपमार्जक उच्च वसीय अम्लों के सोडियम लवण होते हैं|
Ans. गलत
23. कोलतार में अनेक कार्बनिक यौगिक विद्यमान होते हैं|
Ans. सही
24. कार्बनिक यौगिकों के रासायनिक गुण उनके क्रियाशील समूह पर निर्भर करते हैं|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ