वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. मापन मुख्य रूप से एक प्रक्रिया है
(क) गणना
(ख) बदलने
(ग) तुलना करने की
(घ)अंतर स्पष्ट करने की
Ans. (ग) तुलना करने की
2. किसी राशि के परिणाम के पूर्ण विवरण के लिए आवश्यक है
(क) मात्रक
(ख) संख्यांक
(ग) मात्रक और संख्यांक दोनों
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) मात्रक और संख्यांक दोनों
3. SI मात्रक में कितने आधारी मात्रक है?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) नौ
(घ) सात
Ans. (घ) सात
4. इनमें कौन आधारी राशि नहीं है?
(क) द्रव्यमान
(ख) वेग
(ग) समय
(घ) विद्युत-धारा
Ans. (ख) वेग
5. 1 किलोग्राम बराबर होता है
(क) 10 किलोग्राम के
(ख) 50 ग्राम के
(ग) 100 ग्राम के
(घ) 1000 ग्राम के
Ans. (घ) 1000 ग्राम के
6. ऊष्मा का SI मात्रक है………… |
Ans. जूल
7. 1 m2=…………. (mm)2.
Ans. (10)6
8……….. राशियाँ वे हैं जो स्वतंत्र मानी जाती है|
Ans. आधारी
9. वेग एक……….. राशि है|
Ans. व्युत्पन्न
10. ज्योति तीव्रता का आधारी SI मात्रक…….. है|
Ans. कैंडेला
11. 1g/cm3=…………kg/m3
Ans. (10)3
12. दाब का SI मात्रक पास्कल (Pa) कहलाता है|
1Pa=………Nm-2
Ans. 1
13. 1 cal=………. J (लगभग) |
Ans. 4.2
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर-
1. विज्ञान क्या है?
Ans. सावधानीपूर्वक और क्रमबद्ध तरीके से किए गए प्रयोगों और परीक्षणों द्वारा प्राप्त ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं|
2. भौतिक राशियाँ कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखें|
Ans. भौतिक राशियाँ दो प्रकार की होती है-
(क)आधारी राशियाँ(base or basic quantities)
(ख) व्युत्पन्न राशियाँ(derived quantities)
3. आधारी राशी किसे कहते हैं?
Ans. आधारी राशी वह है जो स्वतंत्र मानी जाती है, जैसे- लम्बाई, द्रव्यमान, समय इत्यादि| वास्तव में आधारी राशी सात है|
4. व्युत्पन्न राशियाँ क्या है?
Ans. व्युत्पन्न राशियाँ वे है जो आधारी राशियों के पदों में व्यक्त की जाती है, जैसे- क्षेत्रफल, आयतन, बल, कार्य, ऊर्जा इत्यादि|
5. आधारी मात्रक किसे कहते हैं?
Ans. आधारी राशियों को आधारी मात्रक कहते हैं|
6. मात्रकों की पद्धति से क्या तात्पर्य है?
Ans. सभी प्रकार की राशियों के लिए मात्रकों, (आधारी तथा व्युत्पन्न दोनों) के पूरे समूह को मात्रकों की पद्धति कहते हैं|
7. रेडियन और स्टेरेडियन किनके मात्रक है?
Ans. समतल कोण का मात्रक रेडियन है तथा घन कोण का मात्रक स्टेरेडियन है|
8. एक नैनोमीटर कितने मीटर के बराबर होता है?
Ans. (10)-9 मीटर
9.प्रकाश वर्ष (light year) किसे कहते हैं|
Ans. एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष (light year) कहते हैं|
आंकिक प्रश्न उत्तर:-
1. निम्नलिखित तापमानों (temperatures) को सेल्सियस स्केल में परिवर्तित करें|
(क) 300K (ख) 573K
Ans. हम जानते हैं कि 0°C=273K (लगभग)
अत:, (क) 300 K = (300-273)°C=27°C
(ख) 573 K=(573-273)°C=300°C
2. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन स्केल में परिवर्तित करें|
(क) 25°C (ख) 373°C
Ans. चूंकि 0°C=273K (लगभग)
अत:, (क) 25°C=(25+273)K =298K
(ख) 373°C=(373+273)K=646K
3. लोहे के एक टुकड़े का आयतन 0.45 m3 है और उसका द्रव्यमान 3510 किलोग्राम है| लोहे का घनत्व क्या है?
Ans.
दिया गया है कि
लोहे के टुकड़े का आयतन (V) =0.45
तथा उसका द्रव्यमान (M) =3510 किलोग्राम
यदि लोहे का घनत्व (p) हो, तो
सूत्र, घनत्व (p) = द्रव्यमान (M)/आयतन (V) से,
3510 किलोग्राम/0.45 m3=7800kg/m3 =7.8×(10)3 kg/m3
4. 1 फुट को मीटर में व्यक्त करें| (1 इंच = 2.54 सेमी)
Ans.
दिया गया है कि
1 इंच =2.54 सेमी और हम जानते हैं कि
1 फुट = 12 इंच
1 फुट = 12 इंच = 12×2.54 सेमी
=30.48 सेमी
=30.48/100 मीटर= 0.3048 मीटर
5. एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी को प्रकाश वर्ष (light year) कहते हैं| इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त करें| प्रकाश एक सेकेंड में लगभग 2.998×(10)8 मीटर दूरी तय करती है|
Ans.
दिया गया है कि
प्रकाश 1 सेकेंड में 2.998×(10)8 मीटर की दूरी तय करता है|
1 वर्ष =365.25 दिन =365.25×24×60×60 सेकेंड
1 प्रकाश वर्ष=2.998×(10)8×365.25×24×60×60 मीटर
=9.46×(10)15 मीटर=9.46×(10)12 किलोमीटर.
5. 1 ग्राम बर्फ को पिघलाने के लिए 80 cal ऊष्मा की आवश्यकता होती है| 1 किलोग्राम बर्फ को पिघलाने के लिए कितने जूल (J) ऊर्जा की आवश्यकता होगी? (1 cal=4.186J)
Ans.
दिया गया है कि
1 cal=4.186J और हम जानते हैं कि 1 किलोग्राम = 1000 ग्राम.
अत:, 1 किलोग्राम बर्फ के पिघलाने के लिए आवश्यक ऊर्जा=( 80 cal)×1000= 80000 cal
= 80000×4.816 J =3.35×(10)5J
0 टिप्पणियाँ