Bharti Bhawan history Class-9:Chapter-5:Objective Question Answer:इतिहास: कक्षा-9:अध्याय-5:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

           
                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. नाजीवाद किसका समर्थक था? 
(क) राजतंत्र का 
(ख) प्रजातंत्र का
(ग) राज्य की सर्वोच्च के सिद्धांत का
(घ)इनमें से कोई नहीं
Ans. (ग) राज्य की सर्वोच्च के सिद्धांत का
2. हिटलर का जन्म हुआ था-
(क) जर्मनी में
(ख)इंग्लैंड में
(ग)इटली में
(घ)आस्ट्रिया में
Ans. (घ)आस्ट्रिया में
3. नाजीवाद का उत्कर्ष हुआ-
(क)जर्मनी में
(ख)इटली में
(ग)जापान में
(घ)सोवियत संघ में
Ans. (क) जर्मनी में
4. मेन केम्फ का लेखक था-
(क)हिटलर
(ख)मुसोलिनी
(ग)बिस्मार्क
(घ)कैजर विलियम
Ans. (क) हिटलर
5. हिटलर जर्मनी का चांसलर बना-
(क) 1919 में
(ख) 1929 में
(ग) 1933 में
(घ) 1939 में
Ans. (ग) 1933 में
6. गेस्टापो क्या था? 
(क) गुप्तचर पुलिस दल
(ख) सेना का विशिष्ट टुकड़ी
(ग)एक राजनीतिक दल
(घ)एक श्रमिक संगठन
Ans. (क) गुप्तचर पुलिस दल
7. हिटलर की प्रजातीय नीति के विशेष शिकार बने-
(क) शुद्ध नस्लवाले आर्य 
(ख) यहूदी
(ग) जिप्सी 
(घ)ईसाई
Ans. (ख) यहूदी
8. हिटलर का प्रचारमंत्री कौन था? 
(क) गोबेल्स
(ख) ह्यालमार
(ग) गोएरिंग
(घ) मिलकर
Ans. (क) गोबेल्स
9. हिटलर के राष्ट्रसंघ की सदस्यता कब छोड़ी? 
(क) 1923 में
(ख) 1933 में
(ग)  1939 में
(घ)  1945 में
Ans. (ख) 1933 में
10. हिटलर के किस देश पर आक्रमण के परिणामस्वरूप द्वितीय विश्वयुद्ध आरंभ हुआ? 
(क) सोवियत संघ
(ख)अमेरिका
(ग) पोलैंड
(घ)इटली
Ans. (ग) पोलैंड
11. जर्मनी की मुद्रा का नाम था-
(क) मार्क 
(ख) डालर 
(ग) पौंड
(घ) रूबल
Ans. (क) मार्क 
12. जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र था-
(क) बलिंग 
(ख)अलसेस लारेन
(ग) डांजिंग
(घ) रूर 
Ans. (घ) रूर 
13. नाजी पार्टी का प्रतीक था-
(क) रेड शर्ट 
(ख) ब्लैक शर्ट 
(ग) स्वस्तिक
(घ) कमल 
Ans. (ग) स्वस्तिक
14. प्रथम विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी में….. गणतंत्र की स्थापना हुई|
Ans. वेमर
15. जर्मन संसद का नाम था-
Ans. राइखस्टाग 
16. हिटलर को चांसलर नियुक्त किया राष्ट्रपति……. ने|
Ans. हिंडेनबर्ग
17. एक जनता, एक साम्राज्य और एक नेता का नारा……. ने दिया|
Ans. हिटलर
18. जर्मनी में चतुवर्षीय योजना…… में लागू की गई|
Ans. 1936
19. हिटलर ने पोलैंड पर आक्रमण…… में किया|
Ans. 1939
20. हिटलर के ह्यालमार शाख्त नामक अर्थशास्त्री को अपना…… बनाया|
Ans. अर्थमंत्री
21. हिटलर चांसलर बना……… में|
Ans.  1933
22. जर्मनी ने राष्ट्रसंघ की सदस्यता……. में छोड़ दी|
Ans. 1933
23. हिटलर……. का प्रवर्तक था|
Ans. नाजीवाद
24. हिटलर का जन्म……. में हुआ है|
Ans. आस्ट्रिया
सही गलत का चयन करें-


1. हिटलर के उत्कर्ष में वर्साय की संधि का योगदान था|
Ans. सही
2. हिटलर गणतंत्र का समर्थक था|
Ans. गलत
3. हिटलर साम्यवादी नीति का समर्थक था|
Ans. गलत
4. नाजीवाद यहूदी विरोधी था|
Ans. सही
5. हिटलर उग्र राष्ट्रवाद का विरोधी था|
Ans. गलत
कालम अ से ब का सही मिलान करें-

       अ                                            ब
1.हिंडेनबर्ग                             (क) गुप्तचर पुलिस
2.लेबेन्स्त्राउम                         (ख) स्पेनी शासक
3.जनरल फ्रैंको                        (ग) जर्मन राष्ट्रपति
4.वेमर                                 (घ)नाजीवाद से सम्बन्ध
5.गेस्टापो                            (ड़)जर्मनी का एक स्थान
Ans. 1.(ग), 2.(घ), 3.(ख), 4.(ड़), 5.(क) 
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ