Bharti Bhawan geography Class-9:Chapter-8:Question Answer:भूगोल: कक्षा-9:अध्याय-8: प्रश्न उत्तर

                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. भूटान की राजधानी कहाँ है? 
(क) काठमांडू
(ख) ढ़ाका 
(ग) थिंफू
(घ) यांगून
Ans. (ग) थिंफू
2. भूटान में थिंफू के अतिरिक्त अन्य हवाई अड्डा कहाँ है? 
(क) फूत शोलिंग
(ख) पारो में
(ग) पुनाखा में
(घ) चुखा में
Ans. (ख) पारो में
3. भूटान की सबसे ऊँची चोटी की ऊँचाई कितनी है? 
(क) 8,848 मीटर
(ख) 7,535 मीटर
(ग) 7,553 मीटर
(घ) 380 मीटर
Ans. (ग) 7,553 मीटर
4. भूटान में औसत वर्षा कितनी होती है? 
(क) 350 सेमी
(ख) 300 सेमी
(ग) 250 सेमी
(घ) 380 सेमी
Ans. (ग) 250 सेमी
5. भूटान में साक्षरता कितनी प्रतिशत है? 
(क) 30 प्रतिशत
(ख) 40 प्रतिशत
(ग) 52.8 प्रतिशत
(घ) 50 प्रतिशत
Ans. (ग) 52.8 प्रतिशत
6. भूटान के कितने प्रतिशत भू-भाग में वनों का विस्तार है? 
(क) 20 प्रतिशत में
(ख) 50 प्रतिशत में 
(ग) 68 प्रतिशत में
(घ) 21 प्रतिशत में 
Ans. (ग) 68 प्रतिशत में
7. भूटान का……… भाग द्वारा कहलाता है|
Ans. दक्षिणी
8. आकार में भूटान नेपाल से……… है|
Ans. छोटा 
9. भूटान के…….. भाग में खेती होती है|
Ans. दक्षिण-पश्चिमी
कालम अ से ब का मिलान करें-

     अ                                            ब

1. थिंफू                              (क) सर्वोच्च चोटी
2. कुलाकांगरी                     (ख) पेड़
3. मानस                             (ग) राजधानी नगर
4. बर्च                                 (घ) नदी
Ans. 1.(ग), 2.(क), 3.(घ), 4.(ख) 
कारण बताएं-


1. भूटान में नदियों की धारा बहुत तेज है|क्यों? 
Ans. पर्वतीय ढलान होने के कारण, भूटान में नदियों की धारा बहुत तेज है|
2. औद्योगिक दृष्टि से भूटान पिछड़ा है|क्यों? 
Ans. यातायात की कठिनाइयों के कारण,औद्योगिक दृष्टि से भूटान पिछड़ा है|
3. भूटान की कोई एक फसल का नाम लिखें|
Ans. भूटान की एक फसल का नाम है- चावल
4. भूटान के किस भाग में सबसे अधिक ऊँचाई मिलती है|
Ans. भूटान के दक्षिणी भाग में सबसे अधिक ऊँचाई मिलती है|
5. भूटान का अक्षांशीय विस्तार लिखें|
Ans. 26°45′ उत्तर से 28°20′ उत्तर अक्षांश|
6. भूटान किन देशांतरों के मध्य स्थित है? 
Ans. 89°45′ पूर्व से 92°05′ पूर्व देशांतर|
7. भूटान की सबसे ऊँची चोटी का नाम एवं उसकी ऊँचाई लिखें|
Ans. कुला कांगड़ी 7,553 मीटर
8. भूटान की दो नदियों के नाम लिखें|
Ans. (क)आमो एवं (ख) संकोश
9. भूटान का द्वार किसे कहते हैं? 
Ans. भूटान के दक्षिण भाग में फेली 16 किलोमीटर चौड़ी मैदानी पट्टी को भूटान का द्वारा कहा जाता है|
10. भूटान का क्षेत्रफल कितना है
Ans. भूटान का क्षेत्रफल 47,000 वर्ग किलोमीटर|
11. भूटान की सीमारेखा किन देशों से मिलती है? 
Ans. भूटान की सीमा रेखा उत्तर में चीन तथा शेष दिशाओं में भारत से मिलती है|
12. भूटान की जनसंख्या कितनी है? 
Ans. भूटान की जनसंख्या लगभग 7 लाख है|
13. भूटान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या है? 
Ans. भूटान की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 11 प्रतिशत है|
14. भौगोलिक दृष्टि से भूटान किस प्रकार का देश है? 
Ans. भौगोलिक दृष्टि से भूटान चारों ओर से स्थलों से घिरा एक संरक्षित देश है|
15. भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किस देश पर है? 
Ans. भूटान की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत देश पर है|
16. भूटान के दक्षिणी भाग में कौन सी स्थलाकृति है? 
Ans. द्वार का मैदान|
17. भूटान के वृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्मकाल कैसा रहता है? 
Ans. भूटान के वृहत हिमालय क्षेत्र में ग्रीष्मकाल बहुत सुहावना और शीतल रहता है|
18. 1,500-3,000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में पाए जानेवाले वृक्षों के नाम लिखें|
Ans. 1,500-3,000 मीटर की ऊँचाई के मध्य भूटान में  चीड़, ओक, मेपल, पोपलर, वालनट, इत्यादि के वृक्ष मिलते हैं|
19. भूटान में वन के फैलाव की स्थिति है? 
Ans. भूटान में वन यहाँ के कुल क्षेत्रफल के लगभग 68 प्रतिशत भाग पर फैला है|
20. भूटान में मिलनेवाले खनिजों के नाम लिखें|
Ans. भूटान में मिलनेवाले खनिजों में कोयला, लौह -अयस्क एवं डोलोमाइट है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ