वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में खाद्दान की स्थिति कैसी रही है-
Ans. कमी हुई है
2. खाद्य सुरक्षा का अभिप्राय है-
Ans. खाद्यान्न की उपलब्धता
खाद्यान्न तक लोगों की पहुँच
खाद्यान्न क्रय करने की क्षमता
3. हमारे देश में खाद्य असुरक्षित व्यक्तियों की संख्या अधिक है-
Ans. ओडिशा में
4. सरकार ने मध्याह्न योजना लागू की है-
Ans. प्राथमिक विद्यालयों में
5. सार्वजनिक प्रणाली का उद्देश्य है-
Ans. खाद्यान्न के मूल्यों पर नियंत्रण
उचित मूल्य पर खाद्यान्न का वितरण
6. बिहार में गैर सरकारी संगठन के रूप में कौन सी डेयरी कार्य कर रही है?
Ans. बिहार राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ
7. राज्य में सिंचाई के सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है-
Ans. कुएं एवं नलकूप
8. बिहार की सबसे प्राचीन नहर वयवस्था है-
Ans. सोन नहर
9. बिहार के किस क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप अधिक होता है?
Ans. उत्तर बिहार में
10. किस नदी को उत्तरी बिहार का शोक कहा जाता है?
Ans. कोसी
11. बिहार के कुल घरेलू उत्पाद का कितना प्रतिशत कृषि से प्राप्त होता है?
Ans. 39 प्रतिशत
12. बिहार वासियों के जीवन निर्वाह का मुख्य साधन है-
Ans. कृषि
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
13. बिहार की सबसे प्रमुख खाद्यान्न फसल…….. है|
Ans. धान
14. विगत वर्षों के अंतर्गत बिहार में खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में………. हुई है|
Ans. वृद्धि
15. समाज के…….. वर्ग में खाद्य असुरक्षा अधिक होती है|
Ans. निर्धन
16. ग्रामीण क्षेत्र के….. श्रमिकों में खाद्य असुरक्षा सबसे अधिक है|
Ans. भूमिहीन
17. राशन दुकानों को……… मूल्य की दुकान भी कहते हैं|
Ans. उचित
18. बिहार की अधिकांश जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए……. पर निर्भर करती है|
Ans. कृषि
19. बिहार की कृषि…… के साथ जुडी़ हुई है|
Ans. मानसून
20. खाद्य फसलों का उत्पादन मुख्यतया……… के उद्देश्य से किया जाता है|
Ans. भोजन
21. गन्ना बिहार की एक प्रमुख……. फसल है|
Ans. व्यवसायिक
22. बिहार का लगभग………. प्रतिशत क्षेत्र बाढ़ उन्मुख है|
Ans. 73
23. अंत्योदय अन्न योजना……….. सुरक्षा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण योजना है|
Ans. खाद्य
सही गलत का चयन करें-
24. बिहार की अर्थव्यवस्था में कृषि सर्वाधिक महत्वपूर्ण है|
Ans. सही
25. बिहार में सिंचाई सुविधाओं का बाहुल्य है|
Ans. गलत
26. वर्तमान में भारत खाद्यान्न की दृष्टि से प्रायः आत्मनिर्भर हो गया है|
Ans. सही
27. हरित क्रांति से बिहार की कृषि का सर्वाधिक विकास हुआ है|
Ans. गलत
28. खाद्यान्न की गुणवत्ता मानव विकास का एक महत्वपूर्ण संकेतक है|
Ans. सही
29. बिहार की कृषि अत्याधुनिक है|
Ans. गलत
30. कृषि उद्योग के लिए कच्चे माल की आपूर्ति करता है|
Ans. सही
31. देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में कृषि की उत्पादकता अपेक्षाकृत अधिक है|
Ans. गलत
32. बिहार में कृषि पर जनसंख्या का बोझ बहुत अधिक है|
Ans. सही
33.बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बहुत कम है|
Ans. गलत
34. हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य असुरक्षा बहुत कम है|
Ans. गलत
35. हमारे देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बहुत कम सफलता मिली है|
Ans. गलत
36. सरकार भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से खाद्यान्न की खरीद और उनका भंडारण करती है|
Ans. सही
37. खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका नहीं है|
Ans. गलत
कालम अ से ब का सही मिलान करें-
अ ब
1. मध्याह्न भोजन योजना (क)असहाय वृद्ध नागरिक
2.अंत्योदय अन्न योजना (ख)प्राथमिक विद्यालय के छात्र
3. अन्नपूर्णा योजना (ग) निर्धनतम वर्ग
4. बी०पी०एल० (घ)निर्धनता वर्ग से ऊपर के लोग
5. ए०पी०एल० (ड़)निर्धनता वर्ग से नीचे के लोग
Ans:-
1.(ख) 2.(ग) 3.(क) 4.(ड़) 5.(घ)
0 टिप्पणियाँ