वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. सौर जल-ऊष्मक का उपयोग गर्म पानी पाने के लिए नहीं किया जा सकता है
(क)धूपवाले दिन में
(ख) बादल वाले दिन
(ग) गर्म दिन में
(घ)तूफानी दिन में
Ans. (ख) बादल वाले दिन में
2. जीवद्रव्यमान ऊर्जा स्रोत का उदाहरण निम्नलिखित में कौन नहीं है?
(क) पेट्रोलियम
(ख) गोबर गैस
(ग) नाभिकीय ऊर्जा
(घ) कोयला
Ans. नाभिकीय ऊर्जा
3. ऊर्जा के अधिकांश स्रोत जिनका हम उपयोग करते हैं, संचित सौर ऊर्जा निरूपित करते हैं| निम्नलिखित में कौन सौर ऊर्जा से अंत में नहीं प्राप्त किया गया है?
(क) भूऊष्मीय ऊर्जा
(ख) पवन ऊर्जा
(ग) जीवद्रव्यमान
(घ) नाभिकीय ऊर्जा
Ans. (घ)नाभिकीय ऊर्जा
4. निम्नलिखित में कौन ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है ं?
(क) कोयला
(ख) लकड़ी
(ग) पेट्रोलियम
(घ) प्राकृतिक गैस
Ans. (ख) लकड़ी
5. सौर पैनेल बनाया जाता है, अनेक
(क) सौर कुकरों को संयोजित कर
(ख) अनेक सौर सेलों को संयोजित कर
(ग) सौर जल ऊष्मकों को संयोजित कर
(घ) सौर केंद्रकों को संयोजित कर
Ans. (ख) अनेक सौर सेलों को संयोजित कर
6. पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम से कम होनी चाहिए
(क) 15 किलोमीटर प्रति घंटा
(ख) 150 किलोमीटर प्रति घंटा
(ग) 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा
(घ) 1500 किलोमीटर प्रति घंटा
Ans. (क) 15 किलोमीटर प्रति घंटा
7. बाक्स प्रकार के सौर कुकर के उसके ऊपरी भाग में कांच के ढक्कन देने का कारण क्या है?
(क) यह देखने के लिए कि भोजन पक रहा है या नहीं
(ख) बाक्स के अंदर अधिक सूर्य का प्रकाश जाने के लिए
(ग) बाक्स के अंदर धूलकणों को जाने से रोकने के लिए
(घ) विकिरण द्वारा ऊष्मा हानि को कम करने के लिए
Ans. (घ) विकिरण द्वारा ऊष्मा हानि को कम करने के लिए
रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
8. सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत में बदलने वाली युक्ति को……. कहते हैं|
Ans. सौर सेल
9. जल ऊर्जा पवन ऊर्जा से……….. विश्वसनीय है|
Ans. अधिक
10. बायोगैस संयंत्र में पशु और वनस्पति अपशिष्ट पदार्थ का निम्नीकरण…….. सूक्ष्मजीवों द्वारा होता है|
Ans. अनाक्सी
11. यूरेनियम में नाभिकीय अभिक्रिया होती है जब मंद गतिमान……… का बमवर्षण उस पर होता है|
Ans. न्यूट्रानों
12. अति उच्च ताप पर दो हलके नाभिकों का आपस में………… हो सकता है|
Ans. संलयन
13. हमारे अधिकांश ऊर्जा स्रोत अंततः……… से प्राप्त ऊर्जा से व्युत्पन्न होते हैं|
Ans. सूर्य
14. सौर सेल बनाने के लिए…….. का उपयोग किया जाता है|
Ans. सिलिकॉन
कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-
15. पवन द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए पवन की चाल लगभग कितना होनी चाहिए?
Ans. 15 किलोमीटर प्रति घंटा
16. जल विद्युत संयंत्र में पानी की किस उर्जा का उपयोग टरबाइन को चलाकर विद्युत उत्पन्न करने के लिए किया जाता है?
Ans. स्थितिज ऊर्जा का
17. क्या गोबर गैस, ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है?
Ans. हाँ
18. बाक्स प्रकार के सौर कुकर में ताप की सीमा क्या है जो वह दो से तीन घंटे में प्राप्त कर सकता है?
Ans. 100-140°सेल्सियस
19. एक प्रारूपी सौर सेल कितनी वोल्टता और कितनी विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करता है?
Ans. सौर सेल 0.5-1 वोल्ट की वोल्टता तथा 0.7 वाट की विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करता है|
20. ईंधन से ऊर्जा को किस प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किया जा सकता है?
Ans. ईंधन के दहन द्वारा
21. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से किस प्रकार की ऊर्जा की प्राप्ति होती है?
Ans. विद्युत ऊर्जा की
22. यदि वायुमंडल की ऊपरी परत 100 जूल और ऊर्जा प्राप्त करता है तो इसमें से कितनी ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर पहुँचती है?
Ans. 47 जूल (लगभग)
नोट- हम ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति के लिए तथा ऊर्जा का उपयोग की दक्षता सुधारने के लिए प्रयास करते हैं और ऊर्जा के नये स्रोतों का उपयोग करने का भी हम प्रयास करते हैं|
0 टिप्पणियाँ