Bharti Bhawan physics Class-10:Chapter-5:विद्युत-धारा का चुम्बकीय प्रभाव:Objective Question Answer:भौतिकी: कक्षा-10:अध्याय-5:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                              वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसी सीधे चालक में धारा की दिशा और उससे सम्बन्ध चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा किस नियम से ज्ञात की जा सकती है? 
 Ans. मैक्सवेल के दक्षिण हस्त नियम से
2. किसी विद्युत धारावाही सीधी लम्बी परिनालिका के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र
Ans. इसके सिरे की ओर जाने पर घटता है
3. निम्नलिखित में से कौन किसी लम्बे विद्युत धारावाही तार के निकट चुम्बकीय क्षेत्र का सही वर्णन करता है? 
Ans. चुम्बकीय क्षेत्र की संकेन्द्री क्षेत्र रेखाओं का केंद्र तार होता है
4. फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम से अंगूठा किसकी दिशा का संकेत करता है? 
Ans. बल का 
5. किसी प्रोटान का निम्नलिखित में से कौन सा गुण किसी चुम्बकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है? 
Ans. वेग तथा संवेग
6. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण (अल्फा-कण) किसी चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है| चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्या है? 
Ans. उपरिमुख
7. विद्युत चुम्बकीय प्रेरणा की परिघटना
Ans. कुण्डली तथा चुम्बक के बीच आपेक्षिक गति के कारण कुण्डली में प्रेरित विद्युत धारा उतपन्न करना
8. विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं
Ans. जनित्र
9. वास्तव में विद्युत जनित्र
Ans. ऊर्जा के परिवर्तक की तरह कार्य करता है|
10. विद्युत जनित्र का सिद्धांत आधारित है
Ans. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण पर
11. किसी ए०सी० जनित्र तथा डी०सी० जनित्र में एक मूलभूत अंतर यह है कि
Ans. ए०सी० जनित्र में सर्पी वलय होते हैं जबकि डी०सी० जनित्र में दिक्परिवर्तक होता है|
12. तांबे के तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है| इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है? 
Ans. आधे
13. लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान
Ans. बहुत अधिक बढ़ जाता है
14. घरेलू उपयोग के लिए विद्युत की आपूर्ति होती है
Ans. 220V, 50HZ
15. घरेलू वायरिंग में तीन तार होतें है-गर्म (जीवित), ठंडा (उदासीन) और अर्थ (भूयोजित) | इन तारों के रंग होतें है क्रमशः
Ans. लाल, काला तथा हरा
16. स्विच लगाए जाते हैं
Ans. गर्म तार में
17. विद्युत फ्यूज दुर्घटना से रक्षा कर सकता है
Ans. लघुपथन और अतिभारण दोनों के कारण
18. विद्युत फ्यूज आधारित है
Ans. धारा के उष्मीय प्रभाव पर 
19. विद्युत परिपथ में विद्युत फ्यूज जोड़ा जाता है
Ans. विद्युन्मय तार में
20. विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव…….. ने सबसे पहले खोज निकाला था|
Ans. ओस्ट्रेड
21. ……. ने प्रयोग द्वारा सर्वप्रथम सिद्ध किया कि किसी धारावाही चालक पर चुम्बकीय क्षेत्र बल लगाता है|
Ans. फैराडे
22. जब किसी सीधे तार को चुम्बकीय क्षेत्र के समकोणिक दिशा में चलाया है तो तार में प्रेरित धारा की दिशा फ्लेमिंग के…. . … नियम द्वारा दी जाती है|
Ans. दक्षिण हस्त
23. डायनेमो…….ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है|
Ans. यांत्रिक
24. विद्युन्मय तार सामान्यतः…….. रंग का होता है|
Ans. लाल
25. विद्युत उपकरण का धातु आवरण……… से जोड़ा जाता है|
Ans. भूतार
26. अतिभारण से सुरक्षा के लिए विद्युत परिपथ में……. का उपयोग किया जाता है|
Ans. फ्यूज
27. संचरण के क्रम में ऊर्जा की हानि को कम करने के लिए विद्युत पावर स्टेशन से ऊर्जा……. विभवांतर पर भेजी जाती है|
Ans. उच्च
28. दिक्परिवर्तक युक्त जनित्र……… धारा उत्पन्न करता है|
Ans. दिष्ट
29. घरेलू वायरिंग में स्विच……… तार से जोड़ा जाता है|
Ans. विद्युन्मय
सही/गलत का चयन करें-
30. विद्युत धारा चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है|
Ans. सही
31. जब एक धारावाही चालक को चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो उस पर कोई बल नहीं लगता|
Ans. गलत 
32. समान प्रकृति के चुम्बकीय ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करता है जबकि असमान प्रकृति के ध्रुव एक दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं|
Ans. गलत
33. दिक्परिवर्तक, डी०सी० मोटर की कुंडली में धारा की दिशा को बदल देता है|
Ans. सही
34. विद्युत जनित्र एक युक्ति है विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है|
Ans. गलत
35. धारावाही सीधे चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र में धारा की दिशा और उससे जुड़े चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा मैक्सवेल के दक्षिण हस्त नियम से मिलती है|
Ans. सही
36. घरों में विद्युत परिपथ लगाने के लिए विद्युत आपूर्ति का जो तार पृथ्वी के संपर्क में होता है उसे अर्थ वायर या भूतार कहते हैं|
Ans. सही
37. हरे विद्युतरोधन वाला तार प्रायः विद्युन्मय तार होता है|
Ans. गलत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ