Bharti Bhawan physics Class-10:Chapter-4:विद्युत-धारा:Objective Question Answer:भौतिकी: कक्षा-10:अध्याय-4:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. एकांक धनावेश को दो बिंदुओं के बीच स्थानांतरित करने में जो कार्य करना पड़ता है, वह निम्नलिखित में किसका मापक है? 
 Ans. विभवांतर
2. जब किसी तार में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तब गतिशील कण होते हैं
Ans. इलेक्ट्रान
3. विद्युत धारा की प्रबलता का SI मात्रक है
Ans. एम्पियर
4. प्रतिरोध का SI मात्रक है
Ans. ओम
5. जूल/ कूलाम (J/C) बराबर होता है
Ans. वोल्ट के
6. विभवांतर मापने के लिए निम्नलिखित में किस यु्क्ति का उपयोग किया जाता है? 
Ans. वोल्टमीटर
7. निम्नलिखित में से किसमें धन(+) या ॠण (-) का चिह्न अंकित नहीं होता है?
Ans. प्रतिरोधक
8. R प्रतिरोध के तार के किसी टुकड़े को पांच बराबर भागों में काटा जाता है| फिर,इन टुकड़ों को पार्श्वक्रम में संयोजित कर दिया जाता है| यदि संयोजन का समतुल्य प्रतिरोध R’ हो तो R/R’ अनुपात का मान होगा
Ans. 1/25
9. निम्नलिखित में कौन सा व्यंजक विद्युत परिपथ विद्युत शक्ति को निरूपित नहीं करता? 
Ans. IR2
10. किसी निश्चित समय में किसी निश्चित प्रतिरोध वाले चालक में उत्पन्न ऊष्मा, धारा के
Ans. वर्ग के समानुपाती होती है
11. यदि किसी परिपथ के किन्हीं दो बिंदुओं के बीच विभवांतर V  हो और उसमें धारा I समय t तक प्रवाहित हो, तो कार्य
Ans. VIt
12. किसी परिपथ का वह गुण जो विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा में बदल देता है, कहा जाता है
Ans. प्रतिरोध
13. विद्युत परिपथ की शक्ति होती है
Ans. V2/R
14. किलोवाट घंटा ( kWh) मात्रक है
Ans. विद्युत ऊर्जा का
15. निम्नलिखित में कौन सा मात्रक वाट (W) के बराबर नहीं है? 
Ans. V2 ओम
16. विद्युत हीटर में तार की कुंडली के लिए जिस तत्व का व्यवहार किया जाता है, वह है
Ans. नाइक्रोम
17. 220V पर किसी विद्युत बल्ब से 5/11A की धारा प्रवाहित होती है तो बल्ब की शक्ति है
Ans. 100W
18. 100W का एक बल्ब 250 V के विद्युत मेन से जोड़ा जाता है| बल्ब से प्रवाहित धारा का मान होगा
Ans. 0.4 एम्पियर
19. किसी विद्युत बल्ब का अनुमतांक 220V:100W है| जब इसे 110 V पर प्रचालित करते हैं, तब इसके द्वारा उपभुकक्त शक्ति होगी
Ans. 25W
20. दो चालक तार जिनके संघटक पदार्थ, लंबाई तथा व्यास समान है, किसी विद्युत परिपथ में समान विभवांतर के आड़े श्रेणीक्रम और पार्श्वक्रम संयोजन में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात होगा 
Ans. 1:4
21  किसी चालक के दो बिंदुओं के बीच आवेश का प्रवाह उनके बीच……. के कारण होता है|
Ans. विभवांतर
22. …….. के व्यवस्थित प्रवाह को विद्युत धारा कहते हैं|
Ans. आवेश
23…….. से विद्युत परिपथ की धारा मापी जाती है|
Ans. ऐमीटर
24. ऐमीटर को विद्युत परिपथ में…….. में जोड़ा जाता है|
Ans. श्रेणीक्रम
25. वोल्टमीटर को विद्युत परिपथ के दो बिंदुओं के बीच…… में जोड़ा जाता है|
Ans. समांतर क्रम
26. किसी चालक के सिरों के बीच विभवांतर V और उसमें प्रवाहित धारा I के अनुपात को उस चालक का…….. कहते हैं|
Ans. प्रतिरोध
27. उच्च प्रतिरोध वाले पदार्थों को…… कहा जाता है|
Ans. प्रतिरोधक
28. समांतर क्रम में जुड़े दो प्रतिरोधकों का समतुल्य प्रतिरोध उनमें से प्रत्येक के अलग अलग प्रतिरोध से…… होता है|
Ans. कम
29. चालक के प्रतिरोध के कारण धारा के प्रवाहित होने से उसमें…….. उत्पन्न होती है| 
Ans. ऊष्मा
30. विद्युत शक्ति का SI मात्रक…. होता है|
Ans. वाट
31. 1kWh बराबर होता है…….. J के|
Ans. 3.6×(10)6
32. विद्युत बल्ब में……. का फिलामेंट होता है|
Ans. टंगस्टन
33. धारा बढने पर वैद्युत युक्तियाँ बर्बाद न हो ंं, इसिलिए परिवार में…… लगाए जाते हैं|
Ans. फ्युज
34. यदि किसी प्रतिरोधक में प्रवाहित होनेवाली विद्युत धारा दुगुनी हो जाए, तो उसमें उत्पन्न ऊष्मा……… होगी|
Ans. चौगुनी
35. यदि 40W का बल्ब 220V के स्रोत से जुड़ा हो, तो बल्ब की कुंडली से……….. एम्पियर धारा प्रवाहित होगी|
Ans. 2/11
36. यदि किसी बिजली के बल्ब पर 220 V, 40W लिखा हो, तो उसका प्रतिरोध…….. ओम होगा|
Ans. 1210
37. वाट (watt) =……….. × ऐम्पियर(ampere)|
Ans. वोल्ट
38. किलोवाट घंटा (kWh) मात्रक है…… का|
Ans. विद्युत ऊर्जा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ