Bharti Bhawan physics Class-10:Chapter-3:मानव नेत्र:वायुमंडलीय अपवर्तन:वर्ण विक्षेपण:Objective Question Answer:भौतिकी: कक्षा-10:अध्याय-3:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                                वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसी वस्तु का प्रतिबिंब नेत्र के किस भाग पर बनता है? 
Ans. रेटिना या दृष्टिपटल
2. नेत्र में किसी वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनता है? 
Ans. काल्पनिक , सीधा तथा छोटा
3. समान्य दृष्टि वाले युवा के लिए स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी होती है लगभग
Ans. 25 सेमी
4. सामान्य नेत्र अधिकतम कितनी दूरी तक की वस्तुओं को साफ-साफ देख सकता है? 
Ans. अनंत
5. आंख अपने लेंस की फोकस दूरी को बदलकर दूर या निकट की वस्तु को साफ साफ देख सकता है| आंख के इस गुण को कहते हैं
Ans. समंजन क्षमता
6. विभिन्न दूरियों पर की वस्तुओं के प्रतिबिंब को फोकस करने के लिए आंख के लेंस की फोकस दूरी किसके द्वारा परिवर्तित होती है? 
Ans. सिलियरी या पक्ष्माभी पेशियाँ
7. नेत्र लेंस की फोकस दूरी कम हो जाने से कौन सा दृष्टि दोष होता है? 
Ans. निकट दृष्टि दोष
8. किस दृष्टि दोष में किसी वस्तु का प्रयोग प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है? 
Ans. दूर दृष्टि दोष में
9. निकट दृष्टि दोष का उपचार किस प्रकार के लेंस से किया जाता है? 
Ans. अपसारी
10.दूर दृष्टि दोष वाली आंख साफ साफ देख सकती है
Ans. दूर की वस्तुओं को
11. दूर दृष्टि दोष का उपचार किस प्रकार के लेंस से किया जाता है? 
Ans. अभिसारी
12. प्रिज्म से होकर गुजरने के बाद श्वेत प्रकाश विभिन्न वर्णों (रंगों) में विभक्त होता है| इस घटना को कहा जाता है- प्रकाश का
Ans. वर्ण विक्षेपण
13. एक प्रिज्म कितने सतहों से घिरा रहता है? 
Ans. 5
14. श्वेत प्रकाश जब एक प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण (रंग) सबसे कम विचलित होता है, वह है
Ans. लाल
15. प्रकाश के किस वर्ण (रंग) के लिए तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है? 
Ans. लाल
16. श्वेत प्रकाश की किरण जब किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है तब जो वर्ण (रंग) सबसे अधिक होता है, वह है
Ans. बैंगनी
17. नेत्र द्वारा वस्तुओं का प्रतिबिंब उसके (नेत्र के)…….. पर बनता है|
Ans. रेटिना
18. सामान्य आंख………. सेमी से अधिक दूरी तक की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है|
Ans. 25
19. जब नेत्र को बहुत दूर स्थित किसी वस्तु पर फोकस किया जाता है तब नेत्र लेंस की फोकस दूरी……… होती है|
Ans. महत्तम 
20. दूर दृष्टि दोष वाला व्यक्ति……….. की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है|
Ans. दूर
21. वायुमंडलीय……… के कारण सूर्योदय के समय सूर्य क्षितिज के ऊपर आने के बदले कुछ पहले ही दिखाई पड़ने लगता है|
Ans. अपवर्तन 
22. श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण में………. रंग का विचलन सबसे अधिक होता है और……… रंग का सबसे कम|
Ans. बैंगनी, लाल
23. किसी कण पर पड़कर प्रकाश के एक अंश के विभिन्न दिशाओं में छितराने को प्रकाश का…….. कहते हैं|
Ans. प्रकीर्णन
24. किसी माध्यम में छोटे छोटे कणों के निलंबन को………. कहा जाता है|
Ans. कोलोइड
25. किसी कोलोइडीय विलयन में निलंबित कणों से प्रकाश के प्रकीर्णन को……… प्रभाव कहते हैं|
Ans. टिंडल
26. प्रकाश के परावर्तन के नियमों का पालन होता है
Ans. नियमित परावर्तन में
27. गोलीय दर्पण की परावर्तक सतह का केन्द्र कहलाता है
Ans. ध्रुव
28. जब वस्तु अनंत पर होती है, तो अवतल दर्पण से बननेवाला वास्तविक प्रतिबिंब
Ans. फोकस तल पर होता है और अत्यधिक छोटे आकार का होता है
29. अवतल दर्पण से बननेवाला वास्तविक प्रतिबिंब तब छोटे आकार का होता है, जब वस्तु दर्पण के 
Ans. वक्रता केन्द्र के परे होती है
30. जब वस्तु फोकस पर होती है, तो अवतल दर्पण से बननेवाला वास्तविक प्रतिबिंब
Ans. अनंत पर होता है और अत्यधिक बडे़ आकार का होता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ