Bharti Bhawan chemistry Class-9:Chapter-4:परमाणु-संरचना:Objective Question Answer:रसायन शास्त्र: कक्षा-9:अध्याय-4:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                           वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. कैथोड किरणों में क्या उपस्थित रहते हैं? 
Ans. इलेक्ट्रॉन
2. कैथोड किरणों में विद्यमान होता है
Ans. आवेश तथा द्रव्यमान
3. निम्नलिखित में किसमें न्यूट्रॉन नहीं होता है? 
Ans. हाइड्रोजन
4. कक्षों के ऊर्जा स्तर
Ans. नाभिक से दूर जाने पर बढ़ते हैं
5. एक कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या दी जाती है
Ans. 2n2
6.14 C के एक परमाणु में मूलभूत कणों की कुल संख्या है-
Ans. 20
7.  a- कण किसके समान होता है? 
Ans. हीलियम नाभिक
8. बाह्यतम कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की समान संख्या वाला युग्म कौन है? 
Ans. Cl तथा Br
9.एक परमाणु पर कुल आवेश -1 है| इसमें 18 इलेक्ट्रॉन तथा 20 न्यूट्रॉन हैं, इसकी द्रव्यमान संख्या क्या होगी? 
Ans. 37
10. एक द्विधनात्मक आयन M का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,14 है तथा परमाणु भार 56, इसके नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या क्या होगी? 
Ans. 30
11.[40 K]-1   में इलेक्ट्रॉन की संख्या क्या होगी? 
     [19    ]
Ans. 20
12. परमाणु के नाभिक के नजदीक कौन-सी कक्षा होती है? 
Ans K
13. किस कक्षा या शेल में इलेक्ट्रॉन की सबसे कम संख्या होती है? 
Ans. K कक्षा
14. निम्नलिखित तत्वों में किसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,4 होता है? 
Ans. सिलिकन
15. इनमें कौन अक्रिय गैस है? 
Ans. जेनान
16. परमाणु का नाभिक प्रोटान और………. के बने होते हैं|
Ana. न्यूट्रॉन
17. हाइड्रोजन परमाणु को……. नहीं होते|
Ans. न्यूट्रॉन
18. किसी तत्व का परमाणु संख्या उसके नाभिक में उपस्थित…….. की संख्या होती है|
Ans. प्रोटान
19. परमाणु का द्रव्यमान……….. में केन्द्रित होता है|
Ans. नाभिक
20. परमाणु के बाह्यतम कक्षा में इलेक्ट्रॉन को……. कहते हैं|
Ans. संयोजकता इलेक्ट्रॉन
21. ………. परमाणु के ऊर्जा कक्षों में अवस्थित होता है|
Ans. इलेक्ट्रॉन
22. 18 O में ऊपर के अंक 18 ………… संख्या कहलाते हैं जहाँ नीचे के अंक 8……….. संख्या कहलाते हैं|
Ans. द्रव्यमान, परमाणु
23. जब सोडियम का परमाणु एक इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है तब………बनता है|
Ans. सोडियम धनायन
24. हैलोजन परमाणुओं में……… संयोजकता इलेक्ट्रॉन होते हैं|
Ans. सात
25. एम कक्षा में अधिकतम………. इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं|
Ans. अट्ठारह
26. उत्कृष्ट गैसों (अक्रिय गैसों) के बाहरी कक्षा में……. इलेक्ट्रॉन होते हैं|
Ans. दो या आठ 
27. धनायन का आकार हमेशा परमाणु के आकार से…….. होता है|
Ans. छोटा 
28. ऋणात्मक का आकार हमेशा परमाणु के आकार से…….. होता है|
Ans. बड़ा
29. परमाणु संख्या को………. द्वारा सूचित किया जाता है|
Ans. Z
30. परमाणु के नाभिक में……… आवेश होते हैं|
Ans. धन
निम्नलिखित कथनों में सही या गलत को इंगित करें


31. डाल्टन के अनुसार परमाणु पदार्थ का सूक्ष्मतम अविभाज्य कण है|
Ans. सही
32. विसर्ग नली प्रयोग से निष्कर्ष निकाला जाता है कि नाभिक में धनावेश होता है|
Ans. गलत
33. अल्फा- कण प्रोटान के समान होते हैं|
Ans. गलत
34. ऐनोड किरण को कैनाल किरण कहा जाता है|
Ans. सही 
35. सबसे भारी कण न्यूट्रॉन होता है|
Ans. सही 
36. प्रोटान इलेक्ट्रॉन से लगभग 1838 गुना भारी होता है|
Ans. सही 
37. परमाणु का केंद्र ऋण आवेशित होता है|
Ans. गलत
38. न्यूट्रॉन का अविष्कार चैडविक ने किया था |
Ans. सही
39. एक कक्षा में इलेक्ट्रॉन की अधिकतम संख्या n2 द्रव हो जाती है|
Ans. गलत 
40. परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटान की कुल संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं|
Ans. सही 
41. द्रव्यमान संख्या प्रोटानों और इलेक्ट्रॉनों की संख्या के योग के बराबर होती है|
Ans. गलत 
42. तत्व के समस्थानिकों के नाभिक में न्यूट्रॉन की संख्या समान होती है|
Ans. गलत 
43. कार्बन के समस्थानिक (C-14) का उपयोग कैन्सर के उपचार में होतें है|
Ans. गलत
44. समभारिक तत्वों के परमाणुओं के नाभिक में प्रोटान की संख्याएँ भिन्न होती हैं|
Ans. सही 
45. परमाणु विद्युतत: उदासीन होता है|
Ans. सही 
46. जिस आयन पर धन आवेश रहता है वह धनायन कहलाता है|
Ans. सही 
47. परमाणु और उसके आयन के गुण समान होते हैं|
Ans. गलत
        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ