वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नलिखित में कौन नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं?
Ans. वायु
2. निम्नलिखित में कौन पराबैंगनी किरणों को पृथ्वीतल पर आने से रोकते है?
Ans. ओजोन
3. पृथ्वीतल का जल क्षेत्र क्या कहलाता है?
Ans. जलमंडल
4. समुद्र में कौन सा लवण सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है?
Ans. सोडियम क्लोराइड
5. वायु द्वारा मिट्टी की ऊपरी सतह का हटाया जाना क्या कहलाता है?
Ans. अपरदन
6. मानव शरीर में जल की उपस्थिति से क्या नियमित होता है?
Ans. शरीर का ताप
7. पृथ्वी का ऊपरी सतह, जहाँ पेड़ पौधों को उगाया जाता है, क्या कहलाता है?
Ans. मिट्टी
8. किन आयनों के द्वारा जल खारा होता है?
Ans. कैल्सियम और मैग्नीशियम
9. ओजोन परत के ह्रास में प्रदूषण क्या कहलाता है?
Ans. नाइट्रोजन के आक्साइड एवं क्लोरोफ्लोरोकार्बन
10. मृदा प्रदूषण के लिए मुख्य कारण है?
Ans. प्लास्टिक
11. सीसा (Pb) किस प्रकार का प्रदूषक है?
Ans. मिट्टी प्रदूषक
12. किसी गैस के प्रभाव से ताजमहल को खतरा है?
Ans. सल्फर डाइऑक्साइड
13. किन गैसों के कारण अम्ल वर्षा होती है?
Ans. नाइट्रोजन और आक्साइड
14. ओजोन छिद्र से क्या होता है?
Ans. पराबैंगनी किरणों का धरती पर पहुँचना
15. वायुमंडल के सबसे निचले प्रक्षेत्र को……. कहते हैं?
Ans. क्षोभमंडल
16. …… पृथ्वी को गर्म रखती है|
Ans. कार्बन डाइऑक्साइड
17. प्रदूषण उत्पन्न करनेवाले पदार्थ…….. कहलाते हैं|
Ans. प्रदूषक
18. पृथ्वी पर पशु एवं वनस्पति जगत के ह्रास कारण….. है|
Ans. वन कटाई
19. वायु एवं जल ऊर्जा के……. स्रोत है|
Ans. नवीकरणीय
20. कोयला और पेट्रोलियम ऊर्जा के…… स्रोत है|
Ans. अनवीकरणीय
21. कोहरा और धुआँ के मिश्रण को …. कहते हैं|
Ans. धूमकोहरा
22. हवा में लगभग 78℅ ……..और….. ℅आक्सीजन विद्यमान होता है|
Ans. नाइट्रोजन, 21℅
23. कार्बन डाइऑक्साइड की……. सांद्रता से वायुमंडल का ताप बढ़ता है|
Ans. अधिक
24. नाइट्रोजन के दो आक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और…….. को वायु प्रदूषक माना जाता है|
Ans. नाइट्रिक आक्साइड
25. मनुष्य द्वारा वातावरण को प्रदूषित करने के तीन मुख्य कारण -(1)……. (2)…….. (3)…… बताए जाते हैं|
Ans. जनसंख्या में वृद्धि, शहरीकरण, औद्योगीकरण
26. वायुमंडल के मुक्त…….. को नाइट्रोजन के यौगिक में बदलने की प्रक्रिया को……… कहते हैं|
Ans. नाइट्रोजन, नाइट्रोजन-स्थायीकरण
27. अमोनिया को नाइट्रेट्स और नाइट्रेट में परिणत होने की प्रक्रिया को…….. कहते हैं|
Ans. नाइट्रीकरण
28. नाइट्रेट के लवण का नाइट्रोजन गैस में परिणत होने की प्रक्रिया को……… कहते हैं|
Ans. डीनाइट्रीकरण
29. बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रोजन के स्थायीकरण को…… कहते हैं|
Ans. नाइट्रोजन स्थायीकरण
निम्नलिखित कथनों में सही या गलत को इंगित करें-
30. प्रदूषण उतपन्न करने वाले पदार्थ प्रदूषक कहलाते हैं|
Ans. सही
31. कोयला और पेट्रोलियम ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत है ं|
Ans. गलत
32. आक्सीजन पृथ्वी को गर्म रखती है|
Ans. गलत
33. वायुमंडल के सबसे निचले प्रक्षेत्र को क्षोभमंडल कहते हैं|
Ans. सही
34. कुहासा पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी तल पर आने से रोकता है|
Ans. गलत
35. मिट्टी की ऊपरी सतह का वायु द्वारा हटना अपरदन कहलाता है|
Ans. सही
36. ज्वालामुखी से निकलनेवाले गर्म लावा मृदा प्रदूषण का एक कारक है|
Ans. सही
37. भूमंडल पर स्थित कुल जल का 50% भाग लवणीय जल है|
Ans. गलत
38. हरितगृह प्रभाव के कारण ही पृथ्वी की सतह ठंडी रहती है|
Ans. गलत
39. अम्ल वर्षा में सल्फ्यूरिक अम्ल तथा हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के मिश्रण होतें है|
Ans. गलत
40. क्लोरीन, ओजोन अणु से एक आक्सीजन परमाणु लेकर क्लोरीन मोनोऑक्साइड तथा आक्सीजन का निर्माण करता है|
Ans. सही
41. फलीदार पौधों की जड़ की गाँठों में राइजोबियम नामक नाइट्रोजन-स्थायी बैक्टीरिया पाए जाते हैं|
Ans. सही
0 टिप्पणियाँ