Bharti Bhawan physics Class-10:Chapter-2:प्रकाश का अपवर्तन:Objective Question Answer:भौतिकी: कक्षा-10:अध्याय-2:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                       

                          वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. जब प्रकाश की एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो अपने पूर्व पथ से विचलित हो जाती है| इसे कहते हैं
Ans. प्रकाश का अपवर्तन
2. प्रकाश की एक किरण जब विरल माध्यम से सघन माध्यम में आती है, तब वह
Ans. अभिलंब की ओर मुड़ जाती है
3. जब प्रकाश की एक किरण दो माध्यम को अलग करनेवाली सतह पर लंबवत पड़ती है, तो वह
Ans. बिना मुड़े सीधी निकलती है
4. पानी से भरी बाल्टी की गहराई कम मालूम पड़ने का कारण  
Ans. प्रकाश का अपवर्तन होता है
5. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तब अपवर्तन होता है
Ans. प्रकाश की चाल में परिवर्तन होने के कारण
6. सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करने पर आपतन कोण तथा अपवर्तन कोण में क्या संबंध रहता है? 
Ans. आपतन कोण बड़ा होता है
7. जब प्रकाश की किरण हवा से कांच के प्रिज्म की अपवर्वक सतह से होकर प्रवेश करती हुई दूसरे अपवर्तक सतह से होकर बाहर निकलती है तब वह मुड़ जाती है
Ans. प्रिज्म के आधार की ओर
8. किसी बिंदु वस्तु से निकलकर किरणें किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिंदु पर मिलती है, उसे कहते हैं
Ans. प्रतिबिंब बिंदु
9. निम्नलिखित में किसका उपयोग लेंस बनाने के लिए नहीं किया जा सकता? 
Ans. मिट्टी
10. निम्नलिखित में से कौन किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है? 
Ans. उत्तल लेंस
11. प्रकाश एक माध्यम से जिसका अपवर्तनांक n1 है, दूसरे माध्यम में जिसका अपवर्तनांक n2 है, जाता है| यदि आपतन का कोण i तथा अपवर्तन का कोण r हो, तो  sini/sinr बराबर होता है
Ans. n2/n1 के
12. किसी द्रव में रखे हुए कांच के आयताकार स्लैब (पट्ट) से होकर किरणों के पथ कांच का अपवर्तनांक 1.5 है, तो द्रव का अपवर्तनांक होगा
Ans. 1.5
13.  उत्तल लेंस
Ans. किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा होता है
14. किसी उत्तल लेंस के सपेक्षा कोई वस्तु (बिब) किस स्थिति पर रखी जाए कि उसका वास्तविक, उल्टा तथा बराबर (समान) आकार का प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सके|
Ans. फोकस दूरी से दोगूनी दूरी पर 
15. उत्तल लेंस में जब वस्तु (बिंब) फोकस एवं लेंस के बीच रखी जाती है तब प्रतिबिंब बनता है
Ans. काल्पनिक और सीधा
16. एक उत्तल लेंस से 30 सेमी की दूरी पर एक वस्तु (बिंब) रखी गई है| लेंस से उतनी ही दूरी पर वास्तविक प्रतिबिंब बनता है| लेंस की फोकस दूरी है
Ans. 15 सेमी
17. एक अवतल लेंस की फोकस दूरी 20 सेमी है| इसकी क्षमता होगी 
Ans. -5 डाइआप्टर 
18. यदि वस्तु (बिंब) उत्तल लेंस के फोकस तथा फोकस दूरी की दूनी दूरी के बीच हो, तो प्रतिबिंब
Ans. वास्तविक, उल्टा तथा बड़ा बनेगा
19. जब एक उत्तल लेंस से 20 सेमी की दूरी पर वस्तु (बिंब) को रखा जाता है तो उस वस्तु का एक काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब बनता है| लेंस की फोकस दूरी होनी चाहिए
Ans. 20 सेमी से अधिक
20. एक लेंस की क्षमता +5D है| यह होगा
Ans. 20 सेमी फोकस दूरी का उत्तल लेंस
21. एक गोलीय दर्पण और एक पतले लेंस में से प्रत्येक की फोकस दूरी +25 सेमी है| तब 
Ans. दोनों ही उत्तल
22. किसी शब्दकोष के छोटे छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए निम्नलिखित में कौन उपयुक्त होगा? 
Ans. 5 सेमी फोकस दूरी का उत्तल लेंस
23. एक गोलीय दर्पण तथा एक पतले लेंस दोनों की ही फोकस दूरी -15 है | दोनों ही संभवतः है
Ans. अवतल
24. पानी में तैरती हुई मछलियाँ अपनी वास्तविक स्थिति से………. दिखाई पड़ती है|
Ans. ऊपर उठी हुई
25. …….. में प्रकाश की चाल सबसे अधिक होता है|
Ans. शून्य या निर्वात
26. जब प्रकाश की किरण कांच से वायु में जाती है, तो वह…………. से दूर हट जाती है|
Ans. अभिलंब
27. जब प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है तब वह आपतन कोण से……….. होता है|
Ans. बड़ा
28. जब आपतन कोण 0° है, तो अपवर्तन कोण होगा……… |
Ans. 0°
29. एक लेंस को………. लेंस भी कहा जाता है|
Ans. अभिसारी
30. किसी पतले लेंस का……….. उसके मुख्य अक्ष पर वह बिंदु है जिससे होकर जानेवाली किरण लेंस से अपवर्तन के बाद बिना विचलन के निकल जाती है|
Ans. प्रकाश केन्द्र
31.  f फोकस दूरी के उत्तल लेंस द्वारा यदि किसी वस्तु का वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु के बराबर आकार का प्रतिबिंब बने, तो वह वस्तु उत्तल लेंस से…………. 
Ans. 2f
32. एक उत्तल लेंस के फोकस पर रखा प्रदीप्त विद्युत बल्ब………… किरणपुंज देगा|
Ans. समांतर
33. ………… लेंस समांतर प्रकाशपुंज को अपने फोकस पर अभिसरित करता है|
Ans. उत्तल लेंस
34. …… लेंस समांतर प्रकाशपुंज को अपसारित कर देता है|
Ans. अवतल
35. उत्तल लेंस द्वारा काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब तब बनता है जब वस्तु (बिंब) फोकस दूरी से……….. दुरी पर रहती है|
Ans. कम
36. किसी लेंस की …….. उसकी फोकस दूरी (f) के व्युत्क्रम से मापी जाती है|
Ans. क्षमता
37. लेंस की क्षमता का SI मात्रक …….. होता है|
Ans. 1/m
38.50 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस की क्षमता होगी…….. डाइऑप्टार|
Ans. +2
39. -5D क्षमता वाले लेंस की फोकस दूरी…… CM होगी|
Ans. -20
40. 2m फोकस दूरी वाले अवतल लेंस की क्षमता होगी……… डाइआप्टर|
Ans. -0.5
41. किसी पारदर्शी माध्यम का अपवर्तनांक प्रकाश की निर्वात में चाल तथा प्रकाश का ……. होता है|
Ans.अनुपात 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ