Bharti Bhawan physics Class-10:Chapter-1:प्रकाश का परावर्तन:Objective Question Answer:भौतिकी: कक्षा-10:अध्याय-1:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                        वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. ऐसे पदार्थ जिनसे होकर प्रकाश आसानी से पार कर जाता है, कहे जाता हैं
Ans. पारदर्शी पदार्थ
2. परावर्तन का कोण होता है
परावर्तित किरण और दर्पण की सतह पर खींचे गए Ans. अभिलंब के बीच का कोण
3. निम्नलिखित में किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब मिल सकता है? 
Ans. अवतल दर्पण द्वारा
4. निम्नलिखित में किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है? 
Ans. तीनों प्रकार के दर्पण द्वारा
5. वस्तु से छोटा और आभासी प्रतिबिंब इनमें किस दर्पण से प्राप्त होता है? 
Ans. उत्तल दर्पण से
6. निम्नलिखित में किसके द्वारा एक बिंदु-स्त्रोत से समांतर किरणपुंज मिल सकता है? 
Ans. अवतल दर्पण
7. कहाँ पर स्थित होने से वस्तु का प्रतिबिंब अवतल दर्पण के फोकस पर बनता है? 
Ans. अनंत पर
8. अवतल दर्पण की फोकस दूरी उसकी वक्रता त्रिज्या की 
Ans. आधी होती है
9. एक अवतल दर्पण में वस्तु(बिंब) की स्थिति फोकस और ध्रुव के बीच हो, तो प्राप्त प्रतिबिंब होगा
Ans. आभासी (काल्पनिक) और बड़ा
10. किसी अवतल दर्पण द्वारा आभासी (काल्पनिक), सीधा और आवर्धित प्रतिबिंब तब बनता है जब वस्तु (बिंब) की स्थिति होती है
Ans. दर्पण के ध्रुव और उसके फोकस के बीच
11. मोटरगाड़ी के चालक के सामने लगा रहता है
Ans. उत्तल दर्पण
12. उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है
Ans. काल्पनिक और सीधा
13.उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है
Ans. हमेशा सीधा
14. एक दर्पण से किसी भी दूरी पर रखी एक वस्तु का सीधा प्रतिबिंब ही प्राप्त होता है| दर्पण हो सकता है
Ans. समतल अथवा उत्तल
15. संबंध f=R/2 , सत्य है
Ans. उत्तल तथा अवतल दोनों प्रकार के दर्पणों के लिए
16. एक गोलीय दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब का आवर्धन m, ऋणात्मक है| इसका अर्थ यह है कि प्रतिबिंब
Ans. उलटा
17. प्रकाश…… चलता है|
Ans. सरल रेखा
18. यदि किसी दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब का आकार हमेशा वस्तु के आकार के बराबर हों, तो दर्पण……. होगा|
Ans. समतल
19. …….. प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है|
Ans. वास्तविक
20. किसी दर्पण में आपतन कोण हमेशा……. कोण के बराबर होता है|
Ans. परावर्तन
21. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या उसकी फोकस दूरी की….. होती है|
Ans. फोकस दूरी
22. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या उसकी फोकस दूरी की……. होती है|
Ans. दोगूनी
23. ……. दर्पण में वास्तविक और आभासी (काल्पनिक) दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं|
Ans. अवतल
24. उत्तल दर्पण द्वारा वास्तविक वस्तु के केवल …… प्रतिबिंब ही बनते हैं|
Ans. आभासी
25. जब कोई किरण दर्पण के फोकस की दिशा में आपतित होती है तो वह परावर्तन के बाद दर्पण के मुख्य अक्ष के………. निकलती है|
Ans. समांतर
26. निर्देशांक चिह्न परिपाटी के अनुसार आपतित प्रकाश की दिशा में मापी गई सभी दूरियाँ…… होती है|
Ans. धनात्मक
27. सभी दूरियाँ गोलीय दर्पण के………… से मापी जाती है|
Ans. ध्रुव
28. निर्देशांक चिह्न परिपाटी के अनुसार अवतल दर्पण की फोकस दूरी…….. होती है|
Ans. ऋणात्मक
29. प्रतिबिंब की ऊँचाई और वस्तु की की ऊँचाई के अनुपात को…….. कहा जाता है|
Ana. आवर्धन
30. आवर्धन का धनात्मक मान……… प्रतिबिंब इंगित करता है|
Ans. आभासी (काल्पनिक) 
31. सौर ऊर्जा को संचित करने के लिए……. दर्पणों का उपयोग किया जाता है|
Ans. अवतल
32. 32 सेंटीमीटर वक्रता त्रिज्या वाले उत्तल दर्पण की फोकस दूरी……. CM है|
Ans. 16
33. एक बिंदु वस्तु (बिंब) का वास्तविक प्रतिबिंब बन सकता है, केवल एक…… दर्पण द्वारा ही|
Ans. अवतल 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ