वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्नांकित में कौन सी नदी अरब सागर में गिरती है?
नर्मदा
2. लूनी किसकी सहायक नदी है?
इनमें से कोई नहीं (गंगा, यमुना, चंबल)
3. इनमें कौन झील कश्मीर में है?
डल
4. लोनार झील कहाँ अवस्थित है?
महाराष्ट्र में
5. इनमें कौन सी नदी प्रायद्वीप भारत की सबसे लंबी नदी है?
गोदावरी
6. इनमें कौन गंगा की सहायक नदी नहीं है?
लोहित
7. भारत में खारे पानी की झील….. एवं….. में है|
राजस्थान एवं ओडिशा में
8. …….. नदी भ्रंशघाटी में बहती है|
नर्मदा
9. कश्मीर की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील…… है|
वूलर
10. ……. भारत की लुप्त नदी का सुन्दर उदाहरण प्रस्तुत करती है|
सरस्वती
11. सोन ……. की सहायक नदी है|
गंगा
12. महानदी…….. और ओडिशा से होकर बहती है|
छत्तीसगढ़
13. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी…….. है|
गोदावरी
14. ……… नदी को सांपों नाम से भी जाना जाता है|
ब्रह्मपुत्र
15. मार्ग परिवर्तन करने वाली नदियों में बिहार की सबसे प्रमुख नदी………… भी है|
कोसी
16. गंगा नदी की लंबाई………. किलोमीटर है|
2,510
17. कालम अ से ब का सही मिलान करें-
(i)महानदी (घ)890 किलोमीटर
(ii)गोदावरी (क)दक्षिण गंगा
(iii)कावेरी (ग)760
(iv)गंगा (ख)2,510 किलोमीटर
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर-
1. राजस्थान की नदियाँ अंत: प्रवाहित है क्यों?
Ans. मरूस्थल भाग अंत: अपवाह क्षेत्र है|
2. गोदावरी और कृष्णा अपने मुहानों पर डेल्टा बनाती है ं पर नर्मदा और ताप्ती नहीं|
Ans. पूर्वी घाट की नदियाँ डेल्टा बनाती है| लेकिन पश्चिम घाट की नदियाँ डेल्टा बनाती| नर्मदा एवं ताप्ती पश्चिम घाट की नदी है|
3. हिमालय से निकलनेवाली नदियाँ वर्षभर जल पूरित रहतीं है ं किन्तु पश्चिमी घाट से निकलनेवाली नदियाँ नहीं| क्यों?
Ans. हिमग्लेशियर के कारण हिमालय से निकलनेवाली नदियाँ सालोभर जल पूरित रहतीं है| पश्चिमी घाट में हिमग्लेशियर नहीं है|
4. यमुना का जल प्रदूषित हो रहा है| क्यों?
Ans. यमुना में कारखानों के कचरे एवं शहरों के गंदे पानी और मल मूत्र मिलाया जा रहा है|
5. हिमालय पार की एक नदी का नाम लें?
Ans. ब्रह्मपुत्र
6. चंबल किसकी सहायक नदी है?
Ans. गंगा की
7. भ्रंशघाटी (धसान घाटी) से होकर बहनेवाली एक नदी का नाम लिखें|
Ans. नर्मदा
8. जलविभाजक के कार्य का वर्णन उदाहरण के साथ करें|
Ans. जलविभाजक दो नदी बेसिन को अलग करती है| जैसे दिल्ली की उच्चभूमि सतलुज प्रस्तुत करती है|
9. भारतीय नदियों को दो प्रमुख वर्गों में बांटे और किसी एक की प्रमुख नदियों के नाम लिखें|
Ans. दो प्रमुख वर्ग- (क.)हिमालय की नदियाँ (ख.) प्रायद्वीपीय भारत या दक्षिणी पठार की नदियाँ| हिमालय की प्रमुख नदियाँ हैं- सिंधु, सतलुज, गंडक, कोसी और ब्रह्मपुत्र आदि|
10. हिमालय की नदियों की तीन विशेषताएँ बताएं| उदाहरण देकर उनकी पुष्टि करें|
Ans. (क) हिमालय की नदियाँ सालों भर जलपूरित रहती है|
जैसे- सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र
(ख) इसकी नदियाँ मार्ग बदलती है| जैसे- कोसी, गंगा, ब्रह्मपुत्र|
(ग) छोटी नदियों को अपहरण कर लेता है| जैसे- ब्रह्मपुत्र तिब्बत में सांपों नदी का अपहरण किया है|
11. निमांकित की व्यख्या करें-
(क) पूर्वगामी नदी (ख) नदी-अपहरण
Ans. (क) पूर्वगामी नदी- जो नदी हिमालय से भी पुरानी है उसे पूर्वगामी या पूर्ववर्ती नदी कहते हैं|
जैसे- सिंधु, सतलुज, गंडक, कोसी और ब्रह्मपुत्र
(ख) नदी-अपहरण- बड़ी नदियाँ अपनी धारा को छोटी नदियों से बहाती हुई आगे निकल जाती है| उसे नदी-अपहरण कहते हैं| जैसे- ब्रह्मपुत्र तिब्बत में सांपों नदी को अपहरण किया है|
0 टिप्पणियाँ