वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. किसने कहा था मैं ही राज्य हूँ?
Ans. लुई चौदहवाँ
2. फ्रांस की क्रांति के समय (1789) वहाँ का राजा कौन था?
Ans. लुई सोलहवाँ
3. प्रथम इस्टेट में कौन आते थे?
Ans. पादरी
4. शक्ति के पृथक्करण के सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
Ans. माटेस्क्यू ने
5. रूसो ने किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया?
Ans. जनमत(जनता की इच्छा) का
6. दि सोशल कांट्रैक्ट नामक पुस्तक के लेखक थे?
Ans. रूसो
7. बास्तिल का पतन किस दिन हुआ?
Ans. 14 जुलाई, 1789 को
8. फ्रांस में स्वतंत्रता दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
Ans. 14 जुलाई को
9. स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व का नारा किस क्रांति में दिया गया?
Ans. फ्रांसीसी क्रांति में
10. माटेस्क्यू द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है?
Ans. दी स्पिरिट आफ लाज
11. नेशनल असेंबली के लिए मतदान का अधिकार मिला?
Ans. सक्रिय नागरिकों को
12. 1789 की क्रांति के बाद फ्रांस में किस प्रकार की शासन व्यवस्था लागू की गई?
Ans. संवैधानिक राजतंत्र
13. फ्रांस की क्रांति को कहा जाता है?
Ans. मध्यमवर्गीय क्रांति
14. दास प्रथा अंतिम रूप से कब समाप्त हुई?
Ans. 1848
15. फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड ने 1832 ई० में ऐक्ट पारित किया?
Ans. रिफार्म ऐक्ट
16. फ्रांस की राज्य क्रांति…….. में हुई|
Ans. 1789
17. लुई सोलहवाँ…. में फ्रांस की गद्दी पर बैठा|
Ans. 1774
18. मेरी एंतवायनेत (लुई सोलहवाँ की महारानी)……. की राजकुमारी थी|
Ans. आस्ट्रिया
19. फ्रांस की संसद का नाम………. था|
Ans. इस्टेट जेनरल
20. फ्रांस में कर वसूलने वाले ठीकेदार…… कहलाते थे|
Ans. टैक्स फार्मर
21. मानव एवं नागरिकों के अधिकारों की घोषणा जारी
की गई……. अगस्त……… को|
Ans. 27,1789
22. राब्सपियर……….. दल का नेता था|
Ans. जैकोबिन
23. राष्ट्रीय सभा ने फ्रांस के लिए…… राजतंत्र की व्यवस्था की|
Ans. संवैधानिक
24. लुई सोलहवाँ को…… जनवरी…….. को गिलोटिन पर चढ़ाया गया|
Ans. 21,1793
25. फ्रांस में दास प्रथा समाप्त हुई………. में|
Ans. 1848
26. फ्रांसीसी महिलाओं को……. में मताधिकार मिला|
Ans. 1944
27. आतंक का राज्य…….. में आरंभ हुआ|
Ans. 1793
28. सही/गलत का चयन करें|
(क) 1789 क्रांति के समय फ्रांस का राजा लुई फिलिप था|
Ans. गलत
(ख) पार्लमा एक प्रकार का न्यायालय था|
Ans. सही
(ग) रूसो ने शक्ति के पृथक्करण के सिद्धांत का प्रतिपादन किया|
Ans. गलत
(घ) 1791 के संविधान के अनुसार सभी स्त्री पुरूषों को मताधिकार दिया गया|
Ans. गलत
(ड़) 1801 में नेपोलियन और पोप में कौनकोरडेट हुआ था|
Ans. सही
(च) फ्रांस की क्रांति सर्वहारा वर्ग की क्रांति थी|
Ans. गलत
29. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का मिलान करें-
(I)इस्टेट्स जेनरल (ज) प्रतिनिधि सभा
(Ii)बूबों राजवंश (झ) फ्रांस का राजवंश
(Iii)मेरी एंतवायनेत (ख)मैडम डिफिसिट
(Iv)लेटर दी कैथे (क) राजाज्ञा
(V)पीछे (च)धार्मिक कर
(Vi)टाइल (घ)प्रत्यक्ष कर
(Vii)दिदरो (ग) विश्वकोश
(Viii)टेनिस कोर्ट की शपथ (ञ)ष्ट्रीय सभा
(Ix)राब्सपियर (ड़)जैकोबिन
(X)कौनकोरडेट (छ)नेपोलियन
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर-
1. फ्रांस में करों का बोझ सबसे अधिक किस पर था?
Ans. फ्रांस में करों का बोझ सबसे अधिक साधारण जनता पर था|
2. विश्वकोश के संपादक कौन थे?
Ans. विश्वकोश के संपादक विरोध थे|
3. किसने कहा था, “सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन उत्तम है? “
Ans. वाल्टेयर
4. इस्टेट ्स जनरल की बैठक किस तिथि को आरंभ हुई?
Ans. 5 मई, 1789
5. सम्राट लुई सोलहवें को किस तिथि को फांसी दी गई?
Ans. 21 जनवरी, 1793
6. नेशनल असेम्बली में मताधिकार दिया?
Ans. सक्रिय नागरिकों को
7. महिला एवं नागरिक अधिकार घोषणा पत्र किसने जारी किया था?
Ans. ओलम्प दे गूज
0 टिप्पणियाँ