Bharti Bhawan History Class-9:Chapter-2: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम:Objective Question Answer:भारती भवन इतिहास कक्षा-9:अध्याय-2:वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर

                         वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. सप्तवर्षीय युद्ध किन देशों के बीच हुआ था? 
Ans. इंग्लैंड फ्रांस के बीच
2. कामनसेंस में किसने लेख लिखा था? 
Ans. टामस पेन ने
3. ब्रिटिश संसद ने स्टांप ऐक्ट किस वर्ष पारित किया? 
Ans. 1765
4. बोस्टन की चाय पार्टी घटना घटी-
Ans. 1773
5. अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम का पहला युद्ध हुआ-
Ans. 1775
6. प्रतिनिधित्व के बिना कर नहीं| यह नारा किस क्रांति में दिया गया? 
Ans. अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम में
7. “स्वाधीनता के पुत्र पुत्रियाँ ” नामक संस्था स्थापित की गई|
Ans. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान
8. अमेरिकी स्वातंत्र्य संग्राम में अंग्रेजी सेना का सेनापति कौन था? 
Ans. लार्ड कार्नवालिस
9. अमेरिकी उपनिवेशों का सेनापति कौन था? 
Ans. जार्ज वाशिंगटन
10. विश्व का पहला लिखित संविधान किस देश में लागू किया गया? 
Ans. अमेरिका में
11. अमेरिका में इंग्लैंड के कितने उपनिवेश थे? 
Ans. 13
12. आधुनिक विश्व में पहला जनतंत्रात्मक शासन व्यवस्था कहाँ स्थापित हुई? 
Ans. अमेरिका
13. ……… की संधि द्वारा अमेरिकी उपनिवेशों को स्वतंत्रता मिली|
Ans. पेरिस
14.अमेरिकी संविधान लागू किया गया वर्ष………. में|
Ans. 1789
15. अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति……. बने|
Ans. जार्ज वाशिंगटन
16. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इंग्लैंड का सम्राट….. था|
Ans. जार्ज तृतीय
17.  गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था सर्वप्रथम…….. में स्थापित हुई|
Ans. अमेरिका
18. धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना सबसे पहले……. में हुई|
Ans. अमेरिका
19. स्वतंत्रता की घोषणा………. ने तैयार किया|
Ans. टामस जेफर्सन
20. उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों के…….. उपनिवेश थे|
Ans. 13
21. फिलाडेल्फिया का दूसरा सम्मेलन……… में हुआ|
Ans. 1776
22. बोस्टन की चाय पार्टी अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का…… कारण बनी|
Ans. तात्कालिक
23. लैसेज फेयर अथवा मुक्त व्यापार के सिद्धांत का प्रतिपादन किया………… ने|
Ans. एडम स्मिथ
24. शक्ति के पृथक्करण का सिद्धांत…….. ने प्रतिपादन किया|
Ans. माटेस्क्यू
25. “प्रतिनिधित्व नहीं तो कर नहीं” का नारा दिया था…… ने|
Ans. सैमुएल एडम्स
26. इतालवी जहाजी अमेरिगो वेस्पुस्सी…….. की खोज की|
Ans. अमेरिका
27. लार्ड नाथ ने……….. असहनीय कानून बनाए|
Ans. 5
28. फ्रांस की क्रांति……. में हुई|
Ans. 1789
29. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-
(i) अमेरिगो वेस्पुस्सी              (ड़)फ्लोरेंस का जहाजी 
 (ii)स्टांप ऐक्ट          (ग)1765 में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ग्रेनविले द्वारा
(iii)लेक्सिंगटन         (घ)अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम युद्ध
(iv)अमेरिका और इंग्लैंड की अवस्थिति 
                              (ख)अटलांटिक महासागर के दो किनारों पर
(v)डेलावेयर            (क)उत्तरी अमेरिका इंग्लैंड द्वारा स्थापित एक उपनिवेश
30. सही/गलत का चयन करें-
 (I)अमेरिका यूरोप महादेश में स्थित है|
Ans. गलत
(Ii)लार्ड नार्थ पांच असहनीय कानून बनाए|
Ans. सही
(Iii)अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जेफर्सन बने|
Ans. गलत
(Iv)अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटेन में कैबिनेट प्रणाली का विकास हुआ|
Ans. सही
(V)अमेरिका युद्ध में फ्रांस ने ब्रिटेन की सहायता की|
Ans. गलत
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर-
1. अमेरिका की खोज किसने की? 
Ans. अमेरिका की खोज अमेरिगो वेस्पुस्सी ने की|
2. अमेरिका में इंग्लैंड के कितने उपनिवेश थे? 
Ans. अमेरिका में इंगलैंड के 13 उपनिवेश थे|
3. अमेरिकी स्वातंत्र्य संग्राम के समय इंग्लैंड का राजा कौन था? 
Ans. जार्ज तृतीय
4. स्वतंत्रता की घोषणा का प्रस्ताव किस सम्मेलन में पारित हुआ?
Ans. फिलाडेल्फिया के दूसरे सम्मेलन में
5. अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति किसे निर्वाचित किया गया? 
Ans. जार्ज वाशिंगटन
6. राइट्स ऑफ मैन किसने लिखी थी? 
Ans. टामन पेन ने
7. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का धार्मिक कारण था? 
Ans. उपनिवेश वासी प्यूरिटन मत के एवं इंग्लैंड वासी ऐंग्लिकन सम्प्रदाय के थे| वे ऐग्लिकनों को घृणा की दृष्टि से देखते थे| इससे उनमें इंग्लैंड के विरूद्ध विद्रोह की भावना बढ़ी | अत: , वे इंग्लैंड से स्वतंत्र होने को व्यग्र हो गये|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ