वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. वह कौन सा स्थान है जिसकी स्थिति तीन समुद्रों के मिलन स्थल पर है?
Ans. कन्याकुमारी
2. भारत विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से कौन सा स्थान रखता है?
Ans. सातवाँ
3. कर्क रेखा किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है?
Ans. महाराष्ट्र
4. भारत के अक्षांशीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है?
Ans. 30°
5. भारत के देशांतरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है?
Ans. 30°
6. भारत के स्थलीय सीमा रेखा इसकी तटीय सीमारेखा से लगभग कितनी गुनी अधिक है?
Ans. दुगनी
7. इनमें कौन सा पड़ोसी देश उत्तर प्रदेश को छूता है?
Ans. नेपाल
8. भारत का क्षेत्रफल……. लाख वर्ग किलोमीटर है|
Ans. 32.8
9. भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल स्थल भाग के क्षेत्रफल का….. प्रतिशत है|
Ans. 2.4
10. भारत की मुख्य भूमि……… उत्तर से…….. उत्तर अक्षांश तक है|
Ans. 8°4′, 37°6
11. भारत…….. पूर्वी और…….. पूर्वी देशांतर रेखाओं के बीच स्थित है|
Ans. 68°7′, 97°25′
12. ………. की खाड़ी भारत को श्रीलंका से अलग करती है|
Ans. मन्नार
13. भारत की स्थिति एशिया के…….. भाग में है|
Ans. दक्षिणी
14. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की स्थिति…… में है|
Ans. पूर्व
15. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की अपेक्षा लक्षद्वीप भारतीय तट के……. है|
Ans. निकट
16. …….. रेखा भारत को दो समान भागों में बांटती है|
Ans. कर्क
17. भारत के उतरी और दक्षिणी सिरों के बीच…… किलोमीटर की दूरी है|
Ans. 3,214
18. भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी किनारों के बीच……… किलोमीटर की दूरी है|
Ans. 2,933
19. भारत और चीन के बीच की सीमारेखा का नाम ……. है|
Ans. मेैकमोहन लाइन
20. कालम ‘अ’ से ‘ब’ का सही मिलान करें-
(i)भारत का मानक याम्योत्तर-
(घ)82°30 पूर्व देशांतर
(ii)रेडक्लिफ लाइन-
(ग)भारत और पाकिस्तान की सीमा
(iii)मैकमोहन लाइन-
(ख)भारत और चीन की सीमा
(iv)सार्क – (क)8 सितम्बर 1985
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर-
1. भारत की अधिकतम लंबाई (उत्तर से दक्षिण) कितनी है?
Ans. 3214 किलोमीटर
2. भारत के किस राज्य में सूर्यास्त सबसे पीछे होता है?
Ans. गुजरात
3. कर्करेखा भारत के किस भाग से गुजरती है?
Ans. भारत के बीचों बीच गुजरती है|
4. भारत किस महासागर के शीर्ष पर स्थित है|
Ans. भारत हिंद महासागर के शीर्ष पर स्थित है|
5. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के बड़े सभी देशों के नाम बताएं|
Ans. रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, भारत
6. भारत किन अक्षांशों और देशांतरों के बीच स्थित है?
Ans. उत्तरी गोलार्द्ध में भारत की मुख्य भूमि 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश एवं 68°7′ पूर्व देशांतर से लेकर 97°25′ पूर्व देशांतर के बीच स्थित है|
7. भारत की अधिकतम लंबाई (किलोमीटर में) कितनी और किस दिशा में है?
Ans. 3214 किलोमीटर उत्तर से दक्षिण दिशा में है|
8. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन सा भारतीय द्वीप पुंज स्थित है?
Ans. लक्षद्वीप
9. भारत के दो द्वीपपुंज कौन कौन है और वे कहाँ स्थित है?
Ans. लक्षद्वीप अरब सागर में और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में |
10. जम्मू कश्मीर एवं केरल/तमिलनाडु पर भौगोलिक स्थिति का जलवायवी प्रभाव बताएं|
Ans. बढ़ते अक्षांश के कारण तापमान घटता जाता है| यही कारण है कि केरल और तमिलनाडु में जो कि विषुवत रेखा के निकट है, सदा तापमान अधिक रहता है| जम्मू कश्मीर में, जो विषुवत रेखा से काफी दूर है, तापमान बहुत कम रहा करता है जिसका प्रभाव वहाँ की खेती, खान पान वेषभूषा, दिनचर्या आदि पर पड़ता है।
0 टिप्पणियाँ